फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन

Wed, 23 Aug 2017 04:40 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
निक नेम : बिग बी
विज्ञापन


जेंडर : पुरुष

जन्म तिथि : 11 अक्तूबर 1942

स्टेटस : मैरिड

प्रोफेशन : एक्टर/प्रोड्यूसर

11 अक्तूबर 1942 को यूपी में जन्में अमिताभ बच्चन एक फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं। बॉलीवुड में 1970 के दशक में अमिताभ एक एंग्री यंग मैन के रूप में मशहूर हुए। इसके बाद तो वह भारतीय सिनेमा के एक अहम आधारस्तंभ बन गए।

अमिताभ बच्चन ने 'सात हिंदूस्तानी' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया। 1969 में बनी इस फिल्म का निर्देशन ख्वाजा अहमद अब्बास ने किया था।

हालांकि फिल्म को ज्यादा आर्थिक लाभ नहीं हुआ लेकिन अमिताभ बच्चन को बेस्ट न्यूकमर की श्रेणी में पहला नेशनल अवार्ड इसी फिल्म की बदौलत मिला।

इसके बाद निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा ने अपनी फिल्म 'जंजीर' में उन्हें मौका दिया। इस फिल्म में अमिताभ ने विजय खन्ना नाम के पुलिस इंस्पेक्टर का यादगार रोल किया। इस फिल्म ने अमिताभ को बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के रूप में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन


बिग बी के नाम से मशहूर बच्चन साहब ने अपने फिल्मी करियर में अनगिनित अवार्ड हासिल किए हैं। जिनमें प्रमुख हैं चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 13 फिल्म फेयर अवार्ड। सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर का अवार्ड लेने का रिकॉर्ड भी अमिताभ के खाते में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनय के अलावा अमिताभ ने गायन, फिल्म निर्माण और राजनीति में भी हाथ आजमाए। केबीसी के माध्यम से टीवी पर भी उनकी दमदार मौजूदगी दर्शक महसूस कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed