फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Amitabh Bachchan and actress rekha Relationship

क्या अमिताभ बच्चन के लिए सिंदूर लगाती हैं रेखा?

Wed, 25 Feb 2015 12:40 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and actress rekha Relationship

अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़ी खबरों का 'सिलसिला' आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा। आज भी सीने जगत में इन दोनों सितारों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। एक बार इनसे जुड़ी एक बड़ी खबर चर्चा में हैं।

विज्ञापन


फिल्म सिलसिला की इस जोड़ी से जुड़ी एक और खबर आ रही है कि रेखा अपनी मांग में अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं। हालांकि यह बात 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने कह कर सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन


दीपाली ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड की सुपरस्टार रेखा अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। वैसे बॉलीवुड में इस बात को लेकर चर्चा तो काफी पुरानी है, लेकिन इस तरह खुलकर बात करने की हिम्मत किसी ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट है या कुछ और

Amitabh Bachchan and actress rekha Relationship

लोगों ने इससे पहले भी यह जानने की कोशिश जरूर की है कि रेखा आखिर सिंदूर क्यों लगाती हैं? हालांकि चर्चाओं में यह मान लिया गया है कि यह बात सही है। वहीं कुछ लोग यह मानते हैं कि यह रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट है और उनकी पर्सनैलिटी को सूट करता है।

'बिग बॉस 8' के दौरान 'बिग बॉस' के घर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं रेखा ने पुनीत इस्सर से बातें नहीं की थीं और उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करती दिखीं थीं।

पुनीत इस्सर को रेखा आज भी मानती हैं दोषी

Amitabh Bachchan and actress rekha Relationship
फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोटें आईं थीं। कहा जाता है कि इस सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन पर हमला करना था, जिस दौरान बिग बी को चोटें आईं और इसके लिए रेखा आज भी पुनीत को दोषी मानती हैं।

ऐसे में अमिताभ बच्चन या रेखा की ओर से कोई बात नहीं कही गई है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed