फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Alia Bhatt search separate home

रणबीर की राह पर चल पिता से दूर हो जाएगी आलिया!

Sat, 21 Feb 2015 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt search separate home

कुछ महीने पहले ही अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने माता-पिता का घर छोड़ा और गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ रहने लगे। उनसे पहले भी कई अभिनेता-अभिनेत्रियां मुंबई में रहने वाले अपने परिवार से अलग रहते आए हैं।

विज्ञापन


अब चर्चा है कि आलिया भट्ट भी इसी राह पर चलने की तैयारी में हैं। परंतु वह रणबीर-कैटरीना की तरह अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लिव-इन में नहीं रहेंगी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आलिया पिछले कुछ समय से मुंबई में अपने लिए फ्लैट की तलाश में हैं और प्रॉपर्टी डीलरों से मिल रही हैं। कुछ फ्लैट आलिया ने देखे भी हैं, परंतु अभी तक उन्हें कुछ पसंद नहीं आया है। आलिया अपने माता-पिता के घर के नजदीक ही फ्लैट लेने की इच्छुक बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि आलिया प्रोफेशनल मुलाकातों के लिए फ्लैट लेने वाली हैं और उनका इरादा माता-पिता को छोड़ कर रहने का कतई नहीं है। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि इन बातों में कितनी सच्चाई है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed