फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   alia bhat is not wise?

सुंदर आलिया भट्ट में रह गई एक कमी?

Thu, 19 Jun 2014 08:46 AM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
alia bhat is not wise?

आलिया भट्ट पर अगर चुटकुले बनते हैं तो इसका कारण उनका छोटी छोटी बातों पर कनफ्यूज होना भी है। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में जुटी आलिया फिर कनफ्यूज नजर आ रही हैं। सब जानते हैं कि पिछले दिनों उनके पैर में चोट लग गई थी अतः उन्हें चलने के लिए क्रच का सहारा लेना पड़ रहा है। परंतु आलिया समझ नहीं पा रही हैं कि प्रमोशन के दौरान जब फोटो खींचे जाते हैं तो क्रच के सहारे खड़ी हों या फिर यूं ही। कभी वह क्रच साथ में रखती हैं और कभी उसे पीछे छुपा लेती हैं।

विज्ञापन

कैटरीना कैफ की मेहनत

alia bhat is not wise?

कैटरीना कैफ इन दिनों खूब व्यस्त हैं यह तो सब जानते हैं। बैंग बैंग, जग्गा जासूस और फैंटम उनकी ये तीन फिल्में इसी साल रिलीज होनी हैं। लोगों को लग रहा था कि इतनी कड़ी मेहनत के बाद वह शायद अपने प्रेमी रणबीर कपूर के साथ लंबी छुट्टियां बिताने जाएंगी। परंतु खबर है कि कैटरीना आराम के मूड में नहीं हैं। वह लगातार स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं ताकि अगली फिल्म साइन करें। क्या उन्हें यह प्रेरणा अपनी प्रतिद्वंद्वि दीपिका पादुकोण से मिली है? खुद कैटरीना ही यह बता सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम की अजीब ड्रेस

alia bhat is not wise?

खुद को अभिनेत्री से ज्यादा फैशन मॉडल के रूप में पेश करने वाली सोनम कपूर पिछले हफ्ते दुबई में अचानक ऐसे रूप में दिखीं कि लोग चौंक गए। चर्चा है कि एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह पहुंची तो उन्होंने काले रंग का गाउन पहन रखा था, परंतु अचानक गर्मी बढ़ी और सोनम को गाउन उतारना पड़ा। इसके बाद लोग सोनम की ड्रेस देख कर चकित रह गए। एक तरफ तो वह ऑफ शोल्डर थी और दूसरी तरफ गहरे गले तक कुछ नहीं। सोनम का फैशन सेंस दुबई के लोगों को पसंद नहीं आया। लोगों की प्रतिक्रिया देख कर सोनम को पार्टी छोड़ कर जल्दी निकलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed