फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Ajay Devgn's Badshaho has a new release date

नई फिल्मों को लेकर क्यों डरे हुए हैं अजय देवगन!

Wed, 16 Sep 2015 05:30 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn's Badshaho has a new release date

फ्लॉप एक्शन जैक्सन और औसत दृश्यम के बाद अजय देवगन तय नहीं कर पा रहे हैं दर्शकों के दिलों में पुराना जादू कैसे पैदा करें। दृश्यम की रिलीज से पहले वह कह रहे थे कि उनकी अगली फिल्म बादशाहो होगी, जिसे मिलन लुथरिया निर्देशित करेंगे। लेकिन अब खबर है कि अजय ने इरादा बदल दिया है और उन्हें लगता है कि बड़ी कामयाबी के लिए बड़ी फिल्म की जरूरत है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि अजय ने पहले अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म शिवाय को शूट करने का इरादा बना लिया है। इस फिल्म का निर्देशन अजय खुद करेंगे। वह इसे हॉलीवुड के स्तर पर ले जाना चाहते हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए विदेशी लोकेशन और विदेशी तकनीशियन तय कर लिए गए हैं।

विज्ञापन

श्रुति हासन का जाना अजय के लिए झटका

Ajay Devgn's Badshaho has a new release date

सूत्रों के अनुसार अजय को नवंबर में बादशाहो की शूटिंग शुरू करनी थी परंतु इसे अब अगले साल करना तय हुआ है।  फिल्म आगे बढ़ने की एक वजह बादशाहो से हीरोइन श्रुति हासन का हट जाना भी कहा जा रहा है। श्रुति को फिल्म के लिए चुना गया था लेकिन वो फिल्म की शूटिंग शूरू होने से पहले ही फिल्म को छोड़ गईं।

बताया जाता है कि ऐन मौके पर श्रुति के हटने के बाद अजय ने तय किया कि बादशाहो पर फिलहाल ध्यान नहीं देगें और शिवाय ही शूट करेंगे। इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा है कि श्रुति को बॉलीवुड में बड़ी सफलता चाहिए और वह बादशाहो के प्रति बहुत आश्वस्त नहीं हो पा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed