{"_id":"a3b29d3a-07c8-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"ajay-devgn-interview-playing-a-modern-day-phelwan-in-bol-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बोल बच्चन' में मैं बना हूं मॉडर्न पहलवानः देवगन","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
'बोल बच्चन' में मैं बना हूं मॉडर्न पहलवानः देवगन
नई दिल्ली / इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Sep 2012 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन कभी एक्शन तो कभी कॉमेडी फिल्मों में नजर आते रहते हैं। अजय देवगन के फैन्स ने उन्हें दोनों ही रूपों में स्वीकार भी कर लिया है। कल्पना कीजिए अजय देवगन कुश्ती करने लगे तो कैसा लगेगा? इस बार अजय अपनी आने वाली फिल्म 'बोल बच्चन' में कुछ इसी तरह के किरदार में नजर आएंगे। आइए जानें अजय देवगन से उनकी फिल्म 'बोल बच्चन' और उनके किरदार के बारे में।
विज्ञापन
'बोल बच्चन' फिल्म की थीम क्या है?
बोल बच्चन एक सिच्युएशनल कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में ऐसे लोग आपको खासतौर पर दिखाई पड़ेंगे जो हमेशा डींगें हांकते रहते हैं और खूब बड़ी-बड़ी बाते करते हैं। साथ ही कुश्ती के साथ मनोरंजन भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
फिल्म में आपका रोल क्या है?
मैं राजस्थान में पृथ्वीराज रघुवंशी नामक अखाड़े में पहलवान हूं। मुझे इंग्लिश में बोलने का बहुत शौक है लेकिन इंग्लिश ठीक से नहीं आती। लेकिन मैं फिर भी टूटी-फूटी इंग्लिश बोलता हूं। आप मुझे मॉडर्न पहलवान कह सकते हैं जो कि अपनी बातों से लोगों का मनोरंजन करता है।
विज्ञापन
अपना कोई मजेदार डायलॉग बताइए?
हिंदी में एक फेमस मुहावरा है, 'तुझे पाकर मेरी छाती और भी चौड़ी हो गई है' जिसे मैं फिल्म में ऐसे बोलता हूं 'माय चेस्ट हैज बिकम ब्लाउज'।
ये आपकी पहली फिल्म है जिसमें आपने पहलवान का किरदार निभाया है?
हां, मैं पहली बार पहलवान की भूमिका निभा रहा हूं। मुझे ऐसा लगता है कि हर कलाकार को अलग-अलग भूमिकाओं को निभाने का मौका मिलना चाहिए।
पहलवान बनने के लिए कोई खास तैयारी?
हां मुझे अपना वजन बहुत बढ़ाना पड़ा।
सुना है 'बोल बच्चन' ऋषिकेष मुखर्जी की फिल्म 'गोलमाल' का रीमेक है?
यह फिल्म किसी का रीमेक नहीं है बल्कि 'गोलमाल' से इंस्पायर है। इस फिल्म में कई नए पात्र हैं और इसे नई तरह से लिखा गया है। फिल्म का हर कैरेक्टर 'गोलमाल' के करैक्टर से आपको भिन्न लगेगा।
फिल्म 'जमीन' के बाद अभिषेक बच्चन के साथ दोबारा काम करके कैस लग रहा है?
रोहित शेट्टी ने पहले भी कई फिल्मों मुझे और अभिषेक को साथ लाने की कोशिश की लेकिन डेट मैच ना होने से हम साथ काम नहीं कर पाए। वैसे भी मेरी और अभिषेक की कैमिस्ट्री परदे पर बहुत अच्छी है और फिर हम रीयल लाइफ में भी फ्रेंड्स हैं। ऐसे में साथ काम करने का मजा दोगुना बढ़ गया।
अभिषेक बच्चन के किरदार के बारे में बताइए?
अभिषेक बच्चन फिल्म की हीरोइन के भाई की भूमिका निभा रहे हैं।
क्या आपको लगता है कि पहले की और अब की एक्शन फिल्मों में बदलाव आया हैं?
बिलकुल। आज के समय में विकसित होती तकनीकों के कारण एक्शन करना बहुत आसान हो गया है।