फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Aishwarya rai says pepraji is everywhere

'छुप कर भी कहां जाएं, हर किसी के पास तो कैमरा है'

Tue, 22 Sep 2015 08:34 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai says pepraji is everywhere

फिल्म निर्माता-निर्देशक अपने कलाकारों और अपनी फिल्म की पहली लुक को छिपाने के लिए कई उपाय करते हैं। जैसे आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदडो के सेट पर हीरो ऋत्तिक रोशन को भी फोन ले जाने की मनाही है। वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की लुक को छिपाने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह को कई दिनों तक टोपी लगा कर घूमना पडा था।

विज्ञापन


लेकिन फिर भी फिल्म और कलाकारों की पहली लुक फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले लीक हो जाती हैं और ऐसा ही हुआ ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जज्बा' के साथ। ऐश्वर्या की फिल्म के प्रोमो के रीलीज से काफी पहले उनकी फिल्म के सेट की तस्वीरें इंटरनेट पर आ गई थीं।
विज्ञापन


ऐसी घटनाओं से फिल्म को होने वाले नुकसान से ऐश्वर्या इंकार नहीं करती हैं। फिल्म की पार्टी के दौरान ऐश्वर्या ने कहा, 'किसी के लिए भी फिल्म की लुक को छिपा के रखना बहुत मुश्किल है क्योंकि आज हर किसी के पास कैमरा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'खबरों का वायरल होना अच्छा भी'

Aishwarya rai says pepraji is everywhere

ऐश्वर्या कहती हैं, 'हम कितनी भी कोशिश करें लेकिन आज तो हर आदमी 'पैपरात्जी' है क्योंकि उनके पास कैमरा है और एक बार फोटो खिंची तो वायरल होने में देर कहां?'

ऐश्वर्या ने ये भी माना कि वायरल भी वही चीजें होती हैं जिन्हें लोग देखना चाहते हैं और अगर आप वायरल हो रहे हैं तो यह अच्छा है। वो कहती हैं, 'फिल्म से हमें काफी उम्मीदे हैं और जाहिर सी बात है कि लोग भी इसे देखना चाह रहे हैं जो अच्छा संकेत है।'

वैसे जज्बा अकेली फिल्म नहीं है जिसके सेट के फोटो लीक हुए हैं, हाल ही में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' के गाने की शूटिंग का पूरा वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed