फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   aishwarya and ranbeer kapoor are friend

ऐश्वर्या के बचपन के दोस्त हैं रणबीर कपूर

Wed, 25 Feb 2015 10:22 AM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
aishwarya and ranbeer kapoor are friend

रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में काम करने जा रहे हैं। ऐश्वर्या के साथ उनकी ये पहली फिल्म है, हालांकि उनका कहना है कि वह उन्हें आज से नहीं बल्कि बहुत पहले यानी कि बचपन के दिनों से जानते है।

विज्ञापन


बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर 'ऐ दिल है मुश्किल' नाम से एक फिल्म बना रहे है। फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका है। रणबीर कपूर ने कहा, "मैं ऐश्वर्या को बचपन से जानता हूं। जब मैं 15 साल का था और 10वी कक्षा में पढ़ रहा था।
विज्ञापन


उस समय मैं अपने पापा की फिल्म आ अब लौट चलें में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहा था। वहीं ऐश्वर्या और मेरी दोस्ती हुई थी। मैं और ऐश्वर्या अपनी लाइफ के बारे में बात किया करते थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर कपूर ने कहा, "उम्र में मुझसे बड़ी होने के बावजूद वह मुझे अपने दोस्त की तरह ट्रीट करती थी। उनके बारे में आज भी कोई चीज नहीं बदली है।

उनकी खूबसूरती और उपलब्धियों से तो पूरी दुनिया वाकिफ है, लेकिन मेरे लिए ऐश्वर्या वह लड़की है, जिसके साथ मैं अपने पापा के सेट पर घूमा-फिरा करता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed