फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Airlift first weekend box office collection

सारे रिकॉर्ड चकनाचूर, 'एयरलिफ्ट' ने गाड़ा कमाई का झण्डा

Mon, 25 Jan 2016 12:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
Airlift first weekend box office collection

अगस्त 1990 में कुवैत पर इराक हमले के बाद वहां एक लाख 70 हजार भारतीयों के फंस जाने और फिर वहां से सभी भारतीयों सुरक्षित भारत ले आने की कहानी पर बनी फिल्म 'एयलिफ्ट' ने कमाई के झण्डे गाड़ दिए हैं। पहले वीकेंड के ही बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन ने साबित कर दिया है कि यह साल की पहली बड़ी फिल्म बनने जा रही है।

विज्ञापन


यही नहीं, इस फिल्‍म ने अभिनेता अक्षय कुमार को खासा फायदा पहुंचाया है। फिल्म में अभिनय के लिए अक्षय कुमार की खूब तरीफ हो रही है। अब आलोचकों की तारीफ बटोरने के बाद अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भी किंग साबित हो रहे हैं। खास बात ये है कि अक्षय की यह फिल्म उनकी कैरियर की चौथी बड़ी फिल्म बनकर उभरी है।
विज्ञापन


अक्षय हर साल पांच-छह फिल्में के करते हैं, बावजूद उनकी अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 'एयरलिफ्ट' चौथे स्‍थान पर पहुंच गई है। इससे आगे उनकी फिल्में 'राउडी राठौर', 'ब्रदर्स', '‌सिंह इज ब्लिंग' ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय कुमार की इस फिल्म को बनाने में कुल 40 करोड़ रुपयों का खर्च आया था। अगर यह फिल्म 65 करोड़ रुपये तक कमा लेती है तो इसे सुपरहिट की श्रेणी में रखा जाएगा। लेकिन इसके पहले वीकेंड की कमाई देखकर लगता है, फिल्म इससे कहीं आगे जा‌एगी। अगली स्लाइड में जानिए, 'एयरलिफ्ट' ने पहले वीकेंड में कमाया कितना।

'एयरलिफ्ट' ने पहले वीकेंड में कमाया कितना

Airlift first weekend box office collection

फिल्मों की कमाई का विश्वसनीय जायजा रखने वाला वेब पोर्टल बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक राजा कृष्‍णा मेनन निर्देशित, अक्षय कुमार और निम्रत कौर अभिनीत एयरिलफ्ट ने पहले सप्ताह में 42-43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म की कमाई 44 करोड़ तक पहुंच गई है।
 




फिल्म ने पहले दिन 12.35 करोड़, दूसरे दिन 14.56 करोड़ और तीसरे दिन 16.5-17.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने हर दिन पहले के मुताबिक अगले दिन ज्यादा दर्शक बटोरने में कामयाब रही है। फिल्म व्यापार विश्लेषक इसे एक बेहतरीन ट्रेंड मान रहे है। फिल्म के अभी से 100 करोड़ रुपये तक की कमाई के अंदाजे लगाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एयरिलफ्ट अपने साथ रिलीज हुई एक प्र‌तिद्वंदी फिल्म से करीब दोगुने की बढ़त बनाए हुए है। यही नहीं, एयरिलफ्ट विदेशों में भी अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई  3.16 करोड़ (पहले वीकेंड) करने वाली फिल्म बनती जा  रही है। फिल्म ने यूएई (जहां की कहानी है) में पहले ही दिन रिकॉर्ड कमाई (1.66 करोड़) की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed