फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Airlift enters 100 crore club in 5 days

सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 'एयरलिफ्ट' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Wed, 27 Jan 2016 04:23 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
Airlift enters 100 crore club in 5 days

गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले दिन से ही फिल्म की कमाई अच्छी रही है और 26 जनवरी के मौके पर इसे और फायदा मिला है।

विज्ञापन


अगस्त 1990 में कुवैत पर इराक हमले के बाद वहां एक लाख 70 हजार भारतीयों के फंस जाने और फिर वहां से सभी भारतीयों सुरक्षित भारत ले आने की कहानी पर बनी फिल्म 'एयलिफ्ट' दर्शकों को पसंद आ रही है और अभी भी इसकी कमाई जारी है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार और फिल्म की हीरोइन निमृत कौर की एंक्टिग लोगों को खास पसंद आ रही है। आलोचक भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की खासियत ये है कि वे जब भी देशभक्ति से प्रेरित फिल्में करते हैं तो जबरदस्त हिट होते हैं। पिछले साल आई उनकी ऐसी ही एक फिल्म 'बेबी' ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को बनाने में कुल 40 करोड़ रुपयों का खर्च आया था। अलगी स्लाइड में जानिए, किस रफ्तार से इस फिल्म ने पहले दिन से ही कमाई की।

गणतंत्र दिवस की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'एयरलिफ्ट'

Airlift enters 100 crore club in 5 days

पहले दिन ही एयरलिफ्ट ने 12.35 करोड़ के साथ शुरुआत की थी, दूसरे दिन कलेक्शन 14.56 करोड़ रहा और शनिवार को फिल्म ने 17.35 करोड़ कमाए। फिल्म ने चार दिन में 54.70 करोड़ की कमाई की। गणतंत्र दिवस का इसे डबल फादया मिला।

इस दिन फिल्म ने 70% की छलांग लगाई और पांच दिन में ही इसने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। एयरलिफ्ट अक्षय कुमार की अब तक की पांच दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म ने इस मामले में 'राउडी राठौड़' का रिकॉर्ड तोड़ा है। यही नहीं, एयरलिफ्ट ने सलमान खान की फिल्म जय हो का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। अब तक जय हो ही गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी लेकिन अब एयरलिफ्ट आगे निकल गई है।

दुनियाभर में एयरलिफ्ट ने पांच दिन में कुल 112 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। आने वाले दिनों में भी इसमें बढ़ोतरी की ही उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed