शूटिंग के बाद घर जाकर क्यों रोती थीं बिपाशा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान के बाद अब बिपाशा बसु ने भी फिल्म ‘हमशकल्स’ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपना गुस्सा उतारा है। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने यह कह कर सबको चौंका दिया है कि निर्देशक साजिद खान की इस फिल्म में काम करना एक गलती थी।
उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान वह समझ गई थीं कि साजिद ने बाकी दो हीरोइनों के चक्कर में उनके रोल का सत्यानाश कर दिया है। बिपाशा ने स्वीकार किया कि कई बार तो वह शूटिंग के बाद घर जाकर रोती थीं। सवाल यह है कि क्या उन्होंने ध्यान से यह स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं थी?
बढ़ानी बनी फिल्म की रिलीज
सेंसर बोर्ड में चल रही अव्यवस्था का खामियाजा इन दिनों कई फिल्मों को उठाना पड़ रहा है। कई की पहले से घोषित रिलीज डेट्स खतरे में पड़ गई हैं। खबर है कि निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म ‘फाइंडिग फैनी’ का 25 अगस्त को होने वाला इंटरटनेशनल प्रीमियर अब आगे बढ़ा दिया गया है।
अब यह टोरंटो में 12 सितंबर को होने जा रहा है। लेकिन अभी तय नहीं है कि वहां फिल्म बिना सेंसर प्रमाण पत्र के दिखाई जाएगी या फिर फिल्म सेर्टिफिकेट का इंतजार किया जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोन और अर्जुन कपूर की खास भूमिका है।
बनेगा सीक्वल
1980 के दशक की यादगार फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ का सीक्वल बनना अब तय हो चुका है। फिल्मे के प्रोड्यूसर एनएफडीसी ने निर्माता-निर्देशक नीरज वोहरा को फिल्म का सीक्वल बनाने की इजाजत दे दी है। मूल फिल्म के डायरेक्टर कुंदन शाह थे।
फिल्म में क्या पहली फिल्म के कलाकार होंगे? यह ऐसा सवाल है जिस पर किभी तरह की अटकलें लगाना बहुत जल्दबाजी होगी। इंतजार करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है यारो। फिल्म अपने राजनीतिक व्यंग्य के लिए आज तक जानी जाती है। इस फिल्म ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ कई चेहरे दिए थे।