फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   actress asin upset with rumors

आसिन के बारे में उड़ायी जा रही है एक 'बुरी अफवाह'

Thu, 18 Dec 2014 03:01 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
actress asin upset with rumors

आमिर खान के अपोजिट फिल्म गजनी से बॉलीवुड में कैरियर शुरू करने वाली हीरोइन असिन इन दिनों अफवाहों से परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों सोशल नेटवर्किंग साइटों पर असिन को लेकर खबरें आईं कि बॉलीवुड में मौके न मिलने से वह बुरी तरह परेशान हैं और उन्होंने फिर से साउथ का रुख कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले की शुरुआत तब हुई जब ट्विटर पर असिन के अकाउंट पर लोगों ने पढ़ा कि वह बॉलीवुड में फिल्में न मिलने से परेशान होकर साउथ लौट रही हैं। वहां से यह खबर मीडिया में भी आ गई। इसके बाद असिन परेशान हो गईं। अब उन्होंने कहा है कि मेरा तो ट्विटर पर अकाउंट ही नहीं है।
विज्ञापन


मैं साउथ नहीं जा रही हूं। मेरे पास वहां की कोई फिल्म नहीं हैं। मेरे पास बॉलीवुड में काम है और मैं यहीं की फिल्में कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि कोई गलतफहमी नहीं होगी। लेकिन पहले असिन ने क्यों नहीं बताया कि ट्विटर पर उनके नाम से कोई झूठा अकाउंट चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद ये है दिया का नया काम

actress asin upset with rumors

सेलेब्रिटी अपने-अपने स्तर पर समाज में सुधार और विकास के काम करते रहते हैं। तमाम समाजिक संस्थाओं से जुड़ी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अब गांवों की बेहतरी के लिए काम करने का फैसला किया है। वह मुंबई के एक एनजीओ स्वदेस से जुड़ रही हैं।

हर साल जनवरी में होने वाली मुंबई मैराथन में यह एनजीओ भी हिस्सेदारी करेगा। स्वदेस गांवों में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता लाने के लिए काम करेगा और दीया भी इसके साथ रहेंगी। गांवों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए स्वदेस मुंबई मैराथन में अपने कैंपेन ‘रूरल इज कूल’ का प्रचार करेगा।

स्वदेस फिल्म निर्माता रॉनी और जरीना स्क्रूवाला का एनजीओ है। मुंबई मैराथन के दौरान स्वदेस गांवों में साफ-सफाई और शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए फंड उगाही का प्रयास भी करेगा।

फिल्म से हटीं ऋ‌चा

actress asin upset with rumors

बॉलीवुड में तारीखों के अभाव में ऐक्टरों का फिल्मों से हटना अक्सर होता है। अभिनेत्री रिचा चड्ढा के बारे में भी कहा जा रहा था कि तारीखों की समस्या के कारण वह ब्रिटिश प्रोड्यूसर माइकल वार्ड की फिल्म बॉम्बेरिया से हट गई हैं।

परंतु वार्ड ने इस मामले को ज्यादा स्पष्ट करते हुए कहा है कि रिचा खुद नहीं हटीं बल्कि उन्हें हटाया गया है क्योंकि वह शूटिंग के लिए तारीख देने के बावजूद उन पर अमल नहीं कर रही थीं। बॉम्बेरिया को रिचा का पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट बताया जा रहा था। हालांकि वार्ड का कहना है कि यह पूरी तरह से बॉलीवुड फिल्म होगी।

वार्ड ने बताया कि हमने दो बार रिचा के कारण तारीखें बदलीं, परंतु जब शूटिंग का मौका आया तो इस बार उन्होंने पूजा भट्ट की फिल्म (कैबरे) शूट करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि रिचा के इस कदम के बाद निर्देशक पिया सुकन्या और वार्ड ने फैसला किया कि अब रिचा को प्रोजेक्ट से हटा कर दूसरी नायिका को लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed