फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   actor Saif Ali Khan to promote 'Bollywood Britain' tourism campaign

सैफ ने कहा, सेंसर बोर्ड में मां ने नहीं किया पक्षपात

Thu, 12 Mar 2015 05:07 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
actor Saif Ali Khan to promote 'Bollywood Britain' tourism campaign

सेंसर बोर्ड पर हाल ही में हिंदी फिल्मकारों ने कई सवाल उठाए हैं। अनुराग कश्यप और मुकेश भट्ट जैसे फिल्मकारों के मुताबिक सेंसर बोर्ड की ज़रूरत से ज़्यादा सक्रियता फिल्मकारों की रचनात्मकता पर विपरीत प्रभाव डाल रही है।

विज्ञापन


लेकिन अभिनेता सैफ अली खान इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखते। ब्रिटेन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए सैफ अली खान ने कहा, "सेंसर ने लोगों को अच्छी फिल्में बनाने से नहीं रोका है। हमारा ध्यान अच्छी फिल्में बनाने पर होना चाहिए। मैं इस मुद्दे को बहुत तरज़ीह नहीं देता।”
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष पहलाज निहलानी के बारे में वो कहते हैं, "मैं उनके साथ कई फिल्में कर चुका हूं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।" इन सब बातों के अलावा सैफ ने सेंसर बोर्ड में अपनी मां शर्मिला टैगोर के अध्यक्षकाल में पक्षपात की बात को एक सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे उनकी फिल्म ओमकारा को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी के बारे में सवाल पूछा गया था। फिल्म को हरी झंडी तब मिली थी जब शर्मिला सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष थीं। जानिए सैफ ने अपनी मां के बचाव में क्या कहा।

मेरे होने मात्र पर नहीं मिला फिल्म को सार्टिफिकेट

actor Saif Ali Khan to promote 'Bollywood Britain' tourism campaign

यह पूछे जाने पर कि कई लोगों का आरोप है कि सैफ की फिल्म 'ओमकारा' को गाली गलौज होने के बावजूद इस वजह से सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई थी क्योंकि उस वक्त शर्मिला इसकी अध्यक्ष थीं।

इस पर सैफ ने कहा, "मेरी मां सेंसर बोर्ड की जिम्मेदार अध्यक्ष रही हैं और अपने कार्यकाल में अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दिया है। मैं किसी फि‍ल्म का हिस्सा हूं, महज़ इसलिए फिल्म को सर्टीफाइड नहीं किया गया।

उन्हें लगा सिनेमा दर्शकों तक पहुंचना चाहिए, तो उसे सर्टिफि‍केट दिया।" लंदन से अपने लगाव को भी अभिनेता सैफ ने कुछ यूं स्पष्ट किया। ब्रिटेन से अपने संबंध के बारे में वो बताते हैं कि लंदन में उन्होंने अच्छा खासा वक़्त बिताया है और ये विश्व के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है।

सैफ ने बताया कि उन्हें लंदन के पब बहुत पसंद हैं। उन्होंने लंदन में घर क्यों नहीं लिया? इसके जवाब में सैफ बोले, "मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं?"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed