आखिर किस खेल के दीवाने हैं अभिषेक बच्चन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल अभिषेक बच्चन ने कबड्डी और फुटबाल टीम खरीदी और इन खेलों को अपना पहला प्यार बताया। लेकिन अब अभिषेक बच्चन बॉस्केट बॉल को अपना प्रिय खेल बता रहे हैं।
अभिषेक ने कहा है कि वह हमेशा से ही बॉस्केट बॉल खेल के दीवाने रहे हैं और इस खेल को खेलते हुए ही बड़े हुए हैं। अब अभिषेक बच्चन किस खेल को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं यह तो वही जाने।
लेकिन हर साल हर खेल के प्रति बदलती उनकी दीवानगी ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर सच में उनको किस खेल से सबसे ज्यादा प्यार है।
क्या सिर्फ कमाई से ही है प्यार
क्या अभिषेक खेलों को सिर्फ प्रोफेशनल्स दृष्टिकोण से ही देख रहे हैं? पिछले साल अपनी कबड्डी टीम और फुटबॉल टीम खरीद कर उन्होंने अपने कैरियर को नई दिशा दिखाई और एक्टिंग में कुछ खास हासिल न हो पाने पर खेल की दुनिया में वर्चस्व जमाने की सोची।
अपनी-अपनी टीमें तैयार कर उनसे जमकर कमाई करने का सिलसिला वैसे ही बॉलीवुड में शुरू हो गया है। आईपीएल के बाद यह ट्रेंड ज्यादा चलने लगा है।