फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Aamir speak Bhojpuri, Movies on yuvraj

आमिर बोलेंगे भोजपुरी, युवराज पर फिल्म

Tue, 29 Jul 2014 01:32 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
Aamir speak Bhojpuri, Movies on yuvraj
निर्देशक राजकुमार हीरानी की फ़िल्म 'पी के' में आमिर ख़ान भोजपुरी बोलते नज़र आएंगे।ख़बरों की मानें तो आमिर ख़ान इन दिनों भोजपुरी सीख रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अपने लिए एक ट्यूटर भी रखा है। मज़ेदार बात ये है कि भोजपुरी का इस्तेमाल वो आज कल अपने दफ़्तर में काम करने वाले लोगों, परिवार, दोस्त और साथी कलाकारों के साथ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ साल पहले आमिर ख़ान ने तय किया था कि वो हर साल कोई नई विधा सीखेंगे। पहले उन्होंने मराठी भाषा में हाथ अजमाया फिर तैराकी में और अब अपनी नई फिल्म के लिए भोजपुरी सीख रहे हैं।
विज्ञापन


जताई 'युवराज' बनने की चाह

Aamir speak Bhojpuri, Movies on yuvraj

फ़िल्मी हस्तियों का खेल प्रेम भी लगातार दिख रहा है। कई सितारे अलग-अलग खेलों में निवेश भी कर रहे हैं। अब अभिषेक बच्चन को ही देख लीजिए अभी उन्होनें एक कबड्डी की टीम ख़रीदी है। और मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने युवराज सिहं बनने की बात भी कह डाली। बातचीत के दौरान उन्होनें बताया कि अगर किसी खिलाड़ी के जीवन पर बनी फिल्म में काम करने की पेशकश हो तो वो क्रिकेटर युवराज सिंह की ज़िंदगी को बड़े परदे पर निभाना चाहेंगे।

अभिषेक बच्‍चन कहते हैं, "एक तो युवराज की कद-काठी कुछ हद तक मुझसे मिलती जुलती है, ख़ासकर हम दोनों की नाक एक  दूसरे से काफी मिलती है, दूसरा उनकी कहानी ख़ासी रोमांचक है."वो कहते हैं, "कैंसर से उन्होंने बिल्कुल फ़ाइटर की तरह लड़ाई की और जीत हासिल कर वापस खेल की दुनिया में धमाल कर रहे हैं, तो मैं पर्दे पर उन्हें जीना चाहूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed