फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   80 cops on duty for Bipasha Basu

बिपाशा की सुरक्षा के लिए बुलानी पड़ गई पुलिस

Wed, 03 Sep 2014 02:05 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
 80 cops on duty for Bipasha Basu

बिपाशा बसु भले ही अपने करियर के उतार पर चल रही हों लेकिन प्रशंसकों के बीच उनकी 'लोकप्रियता' कायम है. कम से कम छोटे शहरों में तो अब भी बिपाशा का जलवा है।

विज्ञापन


अपनी आने वाली फ़िल्म 'क्रीचर' के प्रचार के लिए जब बिपाशा रायपुर पहुंची तो उनको देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  पहले सुरक्षा के ज़्यादा इंतज़ाम नहीं थे लेकिन बेक़ाबू भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया.
विज्ञापन


उनकी हिफ़ाज़त के लिए 80 पुलिस वालों के दस्ते को तैनात किया गया। उनकी यह फिल्म अगले शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतिक नहीं जाएंगे हॉलीवुड

 80 cops on duty for Bipasha Basu

हॉलीवुड फ़िल्म 'स्टेप अप' के सीक्वल के लिए ऋतिक रोशन को लिए जाने की चर्चा चल रही थीं। लेकिन ऋतिक ने इस बात से साफ़ इनकार कर दिया है और कहा है कि बॉलीवुड ही उनकी पहली प्राथमिकता है.

ऋतिक रोशन ने कहा, "मैं अपनी फ़िल्म बैंग-बैंग का इंतज़ार कर रहा हूं. इसके अलावा मैं आशुतोष गोवारिकर की पीरियड फ़िल्म मोहन जोदड़ो करूंगा."। इस फिल्म के बारे में चर्चाएं थीं कि इसके ‌लिए ऋतिक ने 6 करोड़ की मांग की है। बाद में ऐसी खबरों के खंडन आ गए।

करोड़पति हुए अमिताभ

 80 cops on duty for Bipasha Basu

सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' पर अमिताभ बच्चन के अब एक करोड़ फ़ालोअर्स हो गए हैं। यानीकि अमिताभ बच्चन अब करोड़पति बन चुके हैं।

उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर करते ट्वीट किया, "एक करोड़, ट्विटर पर. वाह. मैं अपने सभी फ़ॉलोअर्स का धन्यवाद करता हूं. अगला लक्ष्य दो करोड़."

उन्होंने हाल ही में हैश टैग बच्चनबोल (#bachchanbol)की शुरुआत ट्विटर पर की जिसमें वो हर बुधवार को अपने प्रशंसको के साथ कुछ मज़ेदार बातें करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed