फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   5 best scene of deewar film

'दीवार' के इन 5 दृश्यों में किसे बदलना चाहेंगे आप

Fri, 04 Jul 2014 03:15 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
5 best scene of deewar film

दीवार फिल्म का यह सीन आज भी चर्चाओं में है। लोग कई बार आपस में मजाक करते हुए इस सीन का जिक्र करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर चुटकुला भी चल रहा है। अमिताभ कहते हैँ कि मैं पड़े हुए पैसे आज भी नहीं उठाता, प्याज हो तो अलग बात है। क्या आप इस सीन को बदलना चाहेंगे?

विज्ञापन


मेरे पास मां है

5 best scene of deewar film

यह दीवार का ही नहीं हिंदी सिनेमा का भी सबसे चर्चित सीन और डायलॉग है। अमिताभ बच्चन के लंबे और दंभ से भरे कई संवादों के बाद शशि कपूर द्वारा भावुक होकर धीमे से बोला गया संवाद मेरे पास मां है हिंदी सिनेमा में अमर हो गया। कई हिंदी फिल्‍मों में मेरे पास मां है को लेकर मिमिक्री भी हुई। यदि यह फिल्म आज बने तो क्या आप इस संवाद को रखना चाहेंगे या इसमें कोई बदलाव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा हूं

5 best scene of deewar film

हिंदी फिल्‍मों के कई एक्‍शन दृश्यों में दीवार का यह एक्‍शन दृश्य याद किया जाता है। शहर के कुछ गुंडों को अमिताभ बच्चन की तलाश होती है। बोझा उठाने वाले बने ‌अमिताभ उन गुंडों का इंतजार उन्हीं के अड्डे पर कर रहे होते हैँ। जब यह गुंडे यहां पहुंचते हैं तो अमिताभ बड़ी अदा के साथ बोलते हैं कि तुम मुझे यहां वहां खोज रहे थे मैं तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा था। क्या यह सीन आप हुबहू आज की दीवार में रखना चाहेंगे?

विज्ञापन

जाओ पहले साइन लेकर आओ

5 best scene of deewar film

यह हिंदी सिनेमा का जुनूनी दृश्य एक भावुक कहानी भी कहता है। श‌शि कपूर के यह जानने के बाद की अमिताभ बच्‍चन का नाम भ्‍ज्ञी शहर में हो रहे काले धंधों में शामिल है वह अमिताभ से समर्पण करने के लिए कहते हैं। इसके लिए अमिताभ बच्चन को किसी कागज पर साइन करने होते हैं। इस पर अमिताभ का जवाब फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित डायलॉग बन जाता है। अमिताभ कहते हैं कि जाओ पहले उस आदमी के साइन लेकर आओ जिसने मेरे हाथ में यह लिख दिया था। अमिताभ के हाथ में लिखा होता है "मेरा बाप चोर है"

भगवान से टकराव

5 best scene of deewar film

फिल्म के एक दृश्य में अमिताभ बच्चन भगवान के मंदिर में जाते हैं। इसके पहले वह मंदिर की सीढ़िया भी नहीं चढ़ते। उनकी भगवान से पुरानी दुश्मनी है। वह बीमार को बचाने के लिए पहली बार मंदिर जाते हैं और भगवान से कहते हैं कि आज खुश तो बहुत होगे तुम। यह डायलॉग फिल्म रिलीज होने के बाद खूब चला। यदि यह फिल्म अभी बने तो क्या आप यह सीन बदलना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed