फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   4 big news of bollywood

एक साथ पढ़िए बॉलीवुड की 4 चर्चित खबरें

Sat, 28 Jun 2014 07:44 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
4 big news of bollywood

करीना कपूर का कहना है कि व्यस्त रहने के कारण उन्होंने अपने पति सैफ अली खान की फिल्म 'हमशक्लस' नहीं देखी है। सैफ की फिल्म 'हमशक्लस' 20 जून को रिलीज हुई थी। करीना ने कहा कि मैने इस फिल्म का ट्रेलर जरूर देखा था लेकिन मैं अभी तक यह फिल्म नहीं देख पाई थी।

विज्ञापन

विद्या बालन बनेंगी नरेंद्र मोदी

4 big news of bollywood

विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म बॉबी जासूस के प्रमोशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गेटअप धारण करने जा रही हैं। विद्या ने बॉबी जासूस फिल्म में महिला जासूस का किरदार निभाया है और इसमें वह 12 अलग-अलग लुक में नजर आएंगी। वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में गुजरात के वडोदरा शहर जाने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रानी नहीं बदलेंगी नाम

4 big news of bollywood

रानी मुखर्जी शादी के बाद अपना सरनेम नही बदलना चाहती है। रानी ने हाल ही में जाने-माने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की है। चर्चा थी कि रानी का नाम अब रानी की जगह रानी चोपड़ा हो जाएगा। रानी ने कहा कि शादी के बाद भी उन्हें रानी मुखर्जी हीं बुलाया जाना चाहिए। मेरा नाम नहीं बदला है। आप लोग मुझे रानी कह सकते हैं।

विज्ञापन

केबीसी की तारीख हुई घोषित

4 big news of bollywood

अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो केबीसी 8 की तरीख घोषित हो गई है। यह अगस्त से शुरू होगा। अमिताभ ने फेसबुक पर लिखा, 'ये है केबीसी का नया आकार... केबीसी का नया सीजन अगस्त में शुरू होगा। यह शो साल 2000 से चल रहा है। अब देखना यह है कि इस बार दर्शक इस शो को कितना पसंद करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed