फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   21 jokes on rajnikant's birthday

रजनीकांत के जन्मदिन पर पढ़िए 21 धांसू चुटकुले

Fri, 12 Dec 2014 09:25 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
21 jokes on rajnikant's birthday

रजनीकांत ने अपनी केजी1 की पढ़ाई 7 अलग-अलग जगहों से की थी.. आज वो सारी जगहें आईआईटी के नाम से जानी जाती हैं।

विज्ञापन

रजनीकांत के भारत में रहने पर सरकार उन्हें हर साल टैक्स पे करती है।

---------------

जब रजनीकांत गुस्से में सूरज को घूरते हैं, सूरज चांद के पीछे छुप जाता है। इस अद्भुत घटना को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है।

---------------
एक दिन रजनीकांत उठे और सोचा कि उन्हें कम से कम अपनी नॉलेज का एक परसेंट हिस्सा तो दुनिया के साथ शेयर करना ही चाहिए....
और इसी के बाद गूगल का जन्म हुआ।
---------------

सोचिए क्या होता अगर रजनीकांत 150 साल पहले पैदा हुए होते तो..??
ब्रिटिश लोगों को आजादी की लड़ाई लड़नी पड़ती..

---------------

यहां तक की गजनी भी रजनी को याद रखता है।

---------------

मैसूर से बैंगलौर के लिए एक मेल किया गया था.. पर पहुंचा नहीं। पूछिए क्यों?
रजनीकांत ने उसे मंड्या में ही रोक लिया था।

भूकंप क्यों आते हैं?

21 jokes on rajnikant's birthday

क्या आपको पता है भूकंप क्यों आते हैं?
और सही जवाब है कि रजनीकांत जब अपना फोन वाइब्रेशन मोड में रखते हैं तो भूकंप आ जाता है।
---------------

एक दिन रजनीकांत ने अपना स्कूल बंक कर दिया था..!!
तब से वह दिन संडे के रूप में जाना जाता है!!
---------------

मिस्त्र की पिरामिड दरअसल रजनीकांत के प्राइमरी स्कूल का क्राफ्ट प्रोजेक्ट है।
---------------
ब्रेकिंग न्यूज: इसरो के अस्तित्व का खात्मा
रजनीकांत ने सारे रॉकेट दीवाली सेलिब्रेशन के लिए खरीद लिए हैं।

-------------------

रजनीकांत ने हर-एक कोने पर कुंए के साथ एक एकड़ जमीन खरीदी.. पूछिए क्यों ??
.......ताकि वह कैरम खेल सकें।
---------------
फिल्म मिशन इम्पॉसिबल में टॉम क्रूज से पहले रजनीकांत को अप्रोच किया गया था। लेकिन रजनीकांत ने फिल्म करने से मना कर दिया..... क्यों?
क्योंकि रजनीकांत को फिल्म का टाइटल बहुत इन्सल्टिंग लगा था।
---------------
संता: एक बार रजनीकांत और भगवान में झगड़ा हो गया जानते हो फिर क्या हुआ ?
बंता: क्या हुआ ?
संता: आज भगवान ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत का खेल

21 jokes on rajnikant's birthday

एक दिन एक लडकी के साथ बैठकर रजनीकांत पत्ते खेल रहे थे
और
रजनीकांत के पास 3 किंग होने के बावजूद वह हार गए।
जानते हैं क्यों?
क्योंकि लडकी के पास 3 रजनीकांत थे!!!
---------------
रजनीकांत अपने कुत्ते की पूंछ पाइप में डाल रहा था।

जेम्स बॉन्ड: क्या कर रहे हो? इस तरह कभी तुम्हारे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होगी।

रजनीकांत: यन्ना रास्कला, ये मेरा कुत्ता है। मैं तो पाइप को गोल कर रहा हूं।
---------------

रजनीकांत: ऐ मुर्गी जल्दी से तीन अंडे दे....

बहुत देर बाद भी रजनीकांत को एक ही अंडा दिखता है।

रजनीकांत: ओए मुर्गी मैंने तुझे तीन अंडे देने को कहा और तुने सिर्फ एक ही अंडा क्यों दिया...?? तुझे मुझसे डर नहीं लगता क्या?

मुर्गी: डर लगता है.. तभी तो एक अंडा दिया..!! ...वरना मैं तो मुर्गा हूं।
---------------

एक बार रजनीकांत की एक तस्वीर फोटोकॉपी करने के लिए भिजवाई गई।....
सोचिए क्या हुआ होगा?
दुकानवाले को फोटोकॉपी मशीन की दो कॉपी मिल गईं।
---------------

एक बार रजनीकांत ने अपने दांत मजबूत करने के लिए एक पाउडर का इस्तेमाल किया।
आज वही पाउडर अंबुजा सीमेंट के नाम से जाना जाता है।
---------------

रजनीकांत की अगली फिल्म है तमिल में टाइटैनिक। हालांकि क्लाइमैक्स थोड़ा बदल दिया गया है। रजनीकांत की टाइटैनिक में हीरो हीरोइन और शिप तीनों बच जाते हैं।.. आप सोच रहे हैं कैसे?
रजनीकांत पूरा अटलांटिक महासागर तैर कर पार कर लेता है। एक हाथ में हीरोईन और दूसरे हाथ में टाइटैनिक को उठाकर।

---------------
रजनीकांत एक परीक्षा दे रहा था। पेपर में लिखा था 150 सवालों में से कोई 100 सवाल हल करें। रजनीकांत ने सारे 150 सवाल हल किए और लिखा यन्ना रास्कला कोई भी 100 चेक कर लेना।

---------------

रजनीकांत ने एक रोडरोलर खरीदा.. सोचिए क्यों?
अरे भई उसको कपड़े प्रेस करने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed