फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   10 santa banta jokes

हंसाते-हंसाते लोटपोट करा देने वाले संता बंता के 10 चुटकुले

Wed, 25 Mar 2015 07:56 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
10 santa banta jokes

संता अपने बेटे पप्पू के फेसबुक पर समय बर्बाद करने से काफी परेशान था, लेकिन कभी कुछ कहता नहीं था, एक दिन उससे रहा नहीं गया तो वह अपने बेटे के पास जाकर बोला;

विज्ञापन


संता: बेटा, छोड़ दे ये फेसबुक यह तुझे रोटी नहीं देने वाली!

पप्पू: हां पापा, मुझे पता यह मुझे रोटी नहीं देने वाली, लेकिन रोटी बनाने वाली देगी!

टूटी टांग का राज़!

10 santa banta jokes

एक बार बंता की टूटी हुई टांग देख कर संता, बंता से पूछता है;

संता: तुम्हारी टांग कैसे टूट गई?

बंता: क्या बताऊं यार, कल दारू कम पी थी ना इसलिए!

संता: क्या मतलब, दारू कम पीने से टांग कैसे टूट सकती है?

बंता: सीधी सी बात है, अगर मैंने छक कर पी होती तो मैं ठेके पर ही लुढक गया होता, अब चूंकि कम पी थी इसलिए घर की ओर चल पड़ा और रास्ते में एक गड्ढे में गिर गया!

विज्ञापन
विज्ञापन

संता की आखिरी ख्वाहिश!

10 santa banta jokes

संता को किसी वजह से फांसी की सजा हुई, जेलर ने फांसी पर चढ़ाने से पहले संता से पूछा;

जेलर: फांसी से पहले किसी से मिलना चाहोगे?

संता: हां, बीवी से!

जेलर: क्यों, मां-बाप से नहीं मिलोगे?

संता: मां-बाप तो अगला जन्म होते ही मिल जाएंगे, बीवी के लिए फिर 21 साल इंतज़ार करना पड़ेगा!

विज्ञापन

हाथी की कब्र!

10 santa banta jokes

एक बार बंता को जोर-जोर से रोता हुआ देख संता ने उस से पूछा;

संता: तुम क्यों रो रहे हो?

बंता: मेरे पडोसी रामू का हाथी मर गया है!

संता: तो तुम क्यों रो रहे हो, क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे?

बंता: नहीं!

संता: तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?

बंता: मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है!

हाथ में क्या है?

10 santa banta jokes
फ़ौज की ट्रेनिंग के दौरान मेजर ने संता से पूछा;

मेजर: यह हाथ में क्या है?

संता: सर ये बंदूक है!

मेजर: ये बंदूक नहीं, हमारी इज्जत और शान है, तुम्हारी मां है!

उसके बाद ऑफिसर दूसरे सैनिक बंता के पास गया उससे भी वही सवाल पूछा;

मेजर: यह हाथ में क्या है?

बंता: सर ये संता की मां है, और हमारी आंटी है!

प्यार हो जाता है या करना पड़ता है?

10 santa banta jokes
संता: "प्यार हो जाता है या करना पड़ता है?"

बंता: "ये तो परिस्थिति पर निर्भर करता है!"

संता: "वो कैसे?"

बंता: "लड़की सुन्दर हो और स्कूटी पर हो, तो हो जाता है। लेकिन लड़की बदसूरत हो पर मर्सीडीज में हो तो करना पड़ता है!"

मेरा नाम संता है!

10 santa banta jokes
एक बार संता को और उसके साथ काम करने वाली एक महिला को डाकू पकड़ लेते हैं;

डाकू (महिला से)- तेरा नाम क्या है?

महिला - मीना!

डाकू- मेरी बहन का नाम भी मीना था, इसीलिए जा मैं तुझे जिंदा छोड़ता हूँ!

डाकू (संता से)- तेरा नाम क्या है?

संता - मेरा नाम संता है, लेकिन लोग प्यार से मुझे मीना कहते हैं!

शादीशुदा ज़िन्दगी

10 santa banta jokes

संता- डार्लिंग, अभी-अभी मेरा एक दोस्त खाने पर हमारे घर आने वाला है!

जीतो- तुम्हारा दिमाग खराब है? पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है, किचन में सामान भी नहीं है, मैं बहुत थकी हुई हूं और तुम्हारा दोस्त अभी आ रहा है, क्या सोचेगा वह?

संता- तभी तो मैंने उसे बुलाया है! दरअसल वह जल्दी ही शादी करने जा रहा है और शादी से पहले देखना चाहता है कि शादीशुदा लोग कैसे रहते हैं!

पार्किंग केवल दोपहिया वाहनों के लिए है

10 santa banta jokes
संता एक बार अपने ऑटो से एक पहिया निकालने में जुटा हुआ था कि तभी बंता वहां आ जाता है और संता से सवाल करता है!

बंता: "अरें संता ये ऑटो का टायर क्यों निकाल रहे हो?"

यह सुन संता जवाब देता है, "तुम्हे दिखाई नहीं देता क्या वहां बोर्ड में क्‍या लिखा है? पार्किंग केवल दोपहिया वाहनों के लिए है!"

कुछ तमीज़ भी सीखो

10 santa banta jokes

एक दिन संता और बंता एक होटल में खाना खाने जाते हैं, और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहते हैं, जैसे ही वेटर बटर चिकन लेकर आता है, बंता झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा कर खाने लगता है!

यह देख संता को बहुत बुरा लगता है तो वह बंता से कहता है, "बंता खाने में तुम्हे थोडा धैर्य रखना चाहिए और खाने कि मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए!"

यह सुन बंता, संता से पूछता है, " अच्छा अगर तुम्हे पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौनसा टुकड़ा उठाते?"

संता जवाब देता है, " मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता!"

यह सुन बंता तुरंत जवाब देता है, " जब तुम्हे छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो!"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed