फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife murdered husband

प्रेमी के घर में पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या

Fri, 10 Jan 2014 12:28 PM IST
अमर उजाला, सोनभद्र
अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 10 Jan 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
wife murdered husband

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बहेराडांड़ गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से शरीर को गोद डाला। शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया।

विज्ञापन


बुधवार शाम पुलिस ने शव निकलवाया। हत्या एवं सबूत छिपाने के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार की सुबह पत्नी और उसके प्रेमी को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, जुगैल ग्राम पंचायत के कोठी पियार टोला निवासी शिवकुमारी (40) पत्नी लालता का पड़ोसी गांव बहेराडाड़ निवासी रामजीत से प्रेम संबंध है। लालता प्रसाद (45) को जब यह बात मालूम हुई तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन


पढ़ें, 'मैं क्लास में गई तो टीचर ने दरवाजा बंद कर दिया...'
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जनवरी की रात झांसा देकर शिवकुमारी पति को लेकर अपने प्रेमी के घर चली गई। वहां दोनों ने लालता को शराब पिलाई। इसके बाद सिर कुचलकर हत्या कर दी। फिर चाकू से पूरे शरीर को गोद डाला।

शव को कोठी पियार के जंगल में फेंक दिया। घर आकर शिवकुमारी ने पास-पड़ोस के लोगों से बता दिया कि पति काम के सिलसिले में बाहर गया है। छह जनवरी को जंगल गए कुछ चरवाहों ने शव देखा तो बस्ती में आकर शोर मचा दिया।


जब यह बात शिवकुमारी एवं उसके प्रेमी को पता चली तो दोनों ने रात में जाकर जंगल में कब्र खोदकर लालता के शव को दफना दिया। जुगैल एसओ प्रेमचंद्र यादव को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने छानबीन शुरू की तो बुधवार को सच सामने आ गया।

पढ़ें, प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया और मार डाला

शाम को ओबरा सीओ अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लालता के भाई कांता की तहरीर पर शिवकुमारी और उसके प्रेमी रामजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार की सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed