{"_id":"b52d20b27fcd5887ff45098e39fdcce2","slug":"indore-man-murdered-pregnant-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया, और मार डाला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया, और मार डाला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक अपनी पत्नी को धोखा देकर नाजायज रिश्तों की ओर बढ़ चला। जिस युवती से दिल लगाया, उससे शारीरिक संबंध भी बना लिए।
विज्ञापन
वह युवती गर्भवती हो गई। उसके घरवाले युवक पर शादी का दबाव डालने लगे। मोहब्बत जब उसके गले की फांस लगने लगी तो उसने एक रोज युवती का गला दबाकर मार डाला।
उसने युवती के शव को एक झील में ऐसे फेंक दिया, ताकि पुलिस को लगे कि युवती ने खुदकुशी की हो। लेकिन उसका जुर्म छिप नहीं सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात मध्य प्रदेश के इंदौर की है।
18 दिसंबर, 2013 को 25 वर्षीय मांगीलाल ने अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाने की साजिश रची। उसने 19 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) को मानपुर क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया। कहा कि शादी को लेकर उसे कुछ बात करनी है।
विज्ञापन
सीमा जब वहां पहुंची तो मांगीलाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लाश को पास के ही झील में फेंक दिया। 28 दिसंबर को सीमा की लाश पुलिस को मिली।
पुलिस ने जांच शुरु की और मांगीलाल के गिरेबान तक पहुंच गई। पुलिस ने बुधवार को उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।