{"_id":"6e53b7354bcc82bce55cea4a3dfc8fcc","slug":"warangal-man-sets-house-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के दरवाजा न खोलने पर घर में लगाई आग, मां मरी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी के दरवाजा न खोलने पर घर में लगाई आग, मां मरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Jan 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति देर रात काम करके घर लौटा। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई नहीं जागा और वह बाहर ही खड़ा रहा।
विज्ञापन
इसके बाद गुस्से में पागल व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा दी। इस पर पत्नी और बच्चे जान बचाकर घर से बाहर निकल आए, लेकिन उसकी मां अंदर ही जिंदा जल गई।
'बेटे का कत्ल नहीं करता तो वह मुझे खा जाता'
पुलिस ने मामला दर्ज कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले की है।
टीओआई के अनुसार, रंगरायागुडेम गांव का 45 वर्षीय मंडा नरसियाह शनिवार देर रात काम से घर लौटा। वह नशे में धुत था। उसकी बीवी, दो बच्चे और 70 साल की मां बहरी नींद में सो रहे थे।
विज्ञापन
दरिंदगी! बाप ने बेटी से किया रेप, पंचायत ने बनाया 'पति-पत्नी'
विज्ञापन
उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। इस पर उसने घर में ही आग लगा दी। बीवी और बच्चों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई, लेकिन उसकी बूढ़ी मां भाग न सकी और जलने से उसकी मौत हो गई।