फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father raped minor girl in meerut

बाप ने बेटी से किया रेप, पंचायत ने बनाया 'पति-पत्नी'

Mon, 06 Jan 2014 02:01 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 06 Jan 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
father raped minor girl in meerut

एक बेटी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। उससे दरिंदगी करने वाला उसका पिता ही है। वह उसे घर में 'कैद' करके अपनी हवस का शिकार बनाता था। जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देता।

विज्ञापन


उसके पेट में सात माह का बच्चा पल रहा था। जब यह बात कुछ लोगों को पता चली तो उन्होंने बाप-बेटी को पति-पत्नी की तरह रहने का फैसला सुना दिया। सामाजिक संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की है।

लड़की को गर्भवती देखकर सामने आया मामला

father raped minor girl in meerut

मामला दो दिन पहले तब सुर्खियों में आया, जब लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में लोगों ने लड़की को सात माह की गर्भवती हालत में देखा। शुक्रवार को इस मसले पर मोहल्ले के लोगों की पंचायत भी हुई। इसमें दोनों को पति-पत्नी की तरह रहने का बेतुका निर्णय देकर पीड़ित लड़की को ननिहाल भेज दिया गया था। तभी से आरोपी पिता फरार हो गया।

शनिवार को सामाजिक संगठनों के लोगों ने एसएसपी से मुलाकात करके आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और पिता-पुत्री को पति-पत्नी का दर्जे देने वाले पंचायत में मौजूद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद ही एसएसपी ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को मामले की छानबीन का निर्देश दिया।

लड़की को उसकी नानी ने कहीं रिश्तेदारी में भेज दिया, जो रविवार दोपहर बाद लौट आई। शाम करीब सात बजे वह लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और आरोपी पिता फिरोज के खिलाफ तहरीर दी। इसकी सूचना पर सीओ कोतवाली मनीषा सिंह भी थाने पहुंचीं। उन्होंने बंद कमरे में काफी देर तक लड़की से घटना की जानकारी ली।

‘मेरे बाप को फांसी मिलनी चाहिए’

father raped minor girl in meerut

‘मेरे बाप को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी’। यह बात पीड़ित लड़की ने रविवार को लिसाड़ी थाने पहुंचने पर कही। मीडियाकर्मियों के पूछने पर लड़की के गुस्से का गुबार फूट पड़ा।

वह बोली कि पिछली गर्मी में पिता ने डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। घर से निकलना भी बंद कर दिया और बोला कि यदि किसी को इस इस बारे में बताया, तो जान से मार दूंगा।

डर के मारे उसने यह बात किसी को नहीं बताई, जिस कारण पेट में गर्भ पल गया। अब लड़की ने स्पष्ट कहा कि पेट में पल रहा बच्चा उसके पिता फिरोज का ही है। वह अपने पिता के खिलाफ हर कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार है।

विज्ञापन

पंचायत करने वालों का नहीं लगा पता

father raped minor girl in meerut

आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज हो गया, लेकिन अभी पंचायत में पिता-पुत्री को पति-पत्नी का दर्जा देने वाले लोगों का पता पुलिस नहीं लगा सकी है। लिसाड़ी गेट थानाध्यक्ष का कहना है कि मौके पर जाकर कुछ लोगों से बातचीत की गई, किसी ने भी पंचायत होने की पुष्टि नहीं की।

पीड़ित नाबालिग लड़की की तहरीर एडवोकेट नूर आलम ने लिखकर दी। दर्ज हुए केस में आईपीसी की धारा 376 और 506 के अलावा लैंगिक अपराध से बाल संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) भी लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लड़की को उसके ननिहाल भेज दिया गया।

मेडिकल के बाद दर्ज होगा पीड़िता का बयान

father raped minor girl in meerut

पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज होने पर सीआरपीसी की धारा 161 के बयान तो विवेचक दर्ज करेगी, लेकिन मेडिकल परीक्षण के बाद लड़की को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। वहां लड़की का बयान होने के बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बहन ने कराई थी फिरोज की शादी
आरोपी फिरोज की शादी उसकी बहन ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के खुशहालनगर में कराई थी। उसकी बहन दिल्ली में रहती थी, जो अब कानपुर चली गई है। फिरोज यहां करीब 20 साल से रह रहा था। अब पुलिस आरोपी फिरोज को गिरफ्तार करने के लिए कानपुर जाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed