{"_id":"43553d2b23416bc1994bb4a7f76b312d","slug":"two-men-arrested-for-murdering-sex-worker-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स वर्कर को लाए घर, और दबा दिया गला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सेक्स वर्कर को लाए घर, और दबा दिया गला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवक एक सेक्स वर्कर को लेकर अपने ठिकाने पर पहुंचे। लेकिन दोनों युवकों ने उस सेक्स वर्कर की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद उसका शव एक नर्सिंग होम के पास फेंक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दिल्ली के शकरपुर इलाके की है।
डायल 100: ‘मे आई हेल्प यू’ के जवाब में ‘आई लव यू’
पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को शकरपुर स्थित वालिया नर्सिंग होम के पास लोनी निवासी महिला का शव बरामद किया गया था। वह सेक्स वर्कर थी।
मामले की जांच से पता चला कि घटनास्थल के पास एक निर्माणधीन मकान से दो मजदूर घटना वाले दिन से गायब हैं। इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर निवासी आरोपियों मसूद और जुबैर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सेक्स के बाद प्रेमिका से मुंह मोड़ा, केस दर्ज
पूछताछ में पता चला कि वारदात वाले दिन दोनों 30 वर्षीय सेक्स वर्कर को साइट पर लेकर आए थे। दोनों का उससे रुपयों को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल और अन्य सामान लूटकर महिला की हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन