फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two man raped woman in aligarh district

अगवाकर 3 दिन गैंगरेप, 20 हजार में बेचा

Tue, 24 Sep 2013 04:04 PM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 24 Sep 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
two man raped woman in aligarh district

दो लोगों ने एक महिला को अगवाकर तीन दिन तक उससे गैंगरेप किया। फिर उसे 20 हजार रुपए में एक व्यक्ति को बेच दिया। आखिरकार उसके पति ने महिला को ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


पति ने पत्नी से गैंगरेप करने वाले दो और उसे खरीदने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मामला अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र का है।

मां जिससे करती थी मोहब्बत, उसने ही लूटी बेटी की अस्मत
विज्ञापन

 
उसके पति ने बताया कि छह अगस्त को ममता (परिवर्तित नाम) गांव से गंगीरी दवा लेने गई थी। जब वह दवा लेकर गांव लौट रही थी तो रास्ते में दोनों आरोपी बाइक लेकर आए और उसे गांव तक छोड़ने की बात कहने लगे। ममता उनकी बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भांजी से करता था रेप, बच्चे को दिया जन्म

दोनों उसे गांव के पास जंगल में बने खंडहर में ले गए और पूरी रात बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर दोनों ममता को अपनी बहन की ससुराल नगला गिरवर में ले गए। तीन दिन वहां रखने के बाद दोनों ने ममता का 20 हजार रुपए में नगला अचला के युवक से सौदा कर दिया।

थाने के सामने पार्क में किशोरी से रेप

उसके पति ने बताया कि इस बीच वह ममता की तलाश करता रहा। 20 सितंबर को पता चला कि ममता नगला अचला में है। वह 21 सितंबर को अपने गांव के 20-25 लोगों के साथ वहां पहुंच गया और ममता को अपने साथ ले आया।

बहन की सुपारी दी, और खुद मारा गया

ममता ने फिर आपबीती बताई। इस बारे में गंगीरी थाने के इंस्पेक्टर एसके यादव का कहना है मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed