{"_id":"5cd0277766a7c0c04c242a2bc31ac98b","slug":"rape-with-girl-in-front-of-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: थाने के सामने पार्क में किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: थाने के सामने पार्क में किशोरी से रेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Sep 2013 07:35 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुराना विजयनगर इलाके में एक युवक ने किशोरी से रेप कर दिया। वारदात थाने के ठीक सामने स्थित भीमाबाई पार्क में हुई। किशोरी का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार पुराना विजयनगर निवासी अमित पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर पार्क में ले गया।
वहीं पर उसने डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के लोग पार्क में पहुंचे। आरोपी ने भागने की कोशिश की मगर लोगों ने उसे धर दबोचा।
एसओ विजयनगर हरदयाल यादव ने बताया कि आरोपी अमित निजी कंपनी में काम करता है। कुछ साल पूर्व किशोरी और आरोपी का परिवार एक ही मकान में रहते थे।
एसओ ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।