फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two dead, including elderly in road accidents

सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

Sat, 11 Nov 2017 02:31 PM IST
unnao
unnao Updated Sat, 11 Nov 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
Two dead, including elderly in road accidents
डेमो पिक
उन्नाव/सफीपुर। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पंजाब प्रांत निवासी वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र की पाटन रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रक बैक करा रहा क्लीनर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का दूसरे ट्रक के चालक ने पीछा किया। इसमें वह कामयाब नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल क्लीनर को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब निवासी बल्देव सिंह ट्रक में आलू लादकर जालंधर से कोलकाता जा रहा था। ट्रक में  पंजाब प्रांत के लुधियाना के गांव किलारायपुर मल्लापति निवासी मोहन सिंह (65) क्लीनर था। गुरुवार देर रात उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बीघापुर थानाक्षेत्र की पाटन रेलवे क्रासिंग पर ट्रक मोड़ते समय क्लीनर मोहन नीचे उतरा। वह ट्रक बैक कराकर मुड़वाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रायबरेली से उन्नाव की ओर आ रहा ट्रक मोहन सिंह को रौंदते हुए भाग निकला। चालक बल्देव सिंह ने ट्रक का काफी दूर तक पीछा किया, दूसरा ट्रक तब तक ओझल हो चुका था।  


पुलिस घायल मोहन सिंह को स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोहन के दो बेटों में अमृत पाल व हरदीप सिंह के अलावा पत्नी बलजीत सिंह व बेटी जगजीत कौर है। हादसे की खबर पर परिजन शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
...........................
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed