फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trying to hijack denied marriage

शादी से इनकार पर अपहरण की कोशिश

Sun, 22 Oct 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sun, 22 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Trying to hijack denied marriage
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा दुली में शादी से इनकार पर दबंगों ने घर में घुसकर लड़की के अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर लड़की, उसके चाचा तथा बाबा को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर लड़की को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव पुर्वा दुली (असजना) निवासी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रामबरन, कासीराम, रवींद्र व बकेवर निवासी गोरेलाल उनके ऊपर दबाव बना रहे थे कि वह अपनी नाबालिग भतीजी की शादी बडे़ पुर्वा बकेवर निवासी मनीष के साथ कर दें। उसने भतीजी के नाबालिग होने के कारण शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार की रात दीवाल फांद कर भतीजी के अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मुझे, भतीजी अंजू व पिता श्यामलाल पर लाठी डंडोें से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाल गुरुचरन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed