{"_id":"5a1319244f1c1b6e468b5448","slug":"three-in-jail-for-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचों की तस्करी में तीन को जेल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तमंचों की तस्करी में तीन को जेल
mahoba
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
असलहों के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महोबा। मध्यप्रदेश और महोबा पुलिस द्वारा शहर के पठा तिराहे में एक मकान में की गई छापामारी के दौरान असलहों का जखीरा बरामद होने का पुलिसअधीक्षक ने खुलासा किया है।
मौके से 315 बोर के 15 तमंचा, एक अधबना तमंचा, तीन पिस्टल, चार मैग्जीन और एक अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष समेत तीन सगे भाइयों को जेल भेजा है। जबकि मुख्य आरोपी भागने में कामयाब रहा।
मध्यप्रदेश के जिला दमोह के थाना बनियागढ़ से वांछित चल रहे अपराधी सईद खान की गिरफ्तारी को मध्यप्रदेश पुलिस ने महोबा पुलिस के साथ रविवार को शहर के पठारोड स्थित सईद के मकान में अपर एसपी वंशराज यादव और सीओ जितेंद्र दुबे व कोतवाली पुलिस के साथ बटियागढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त छापामारी की।
विज्ञापन
जहां से सईद के तीन बेटों शाकिब, परवेज व सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी सईद भागने में सफल रहा। आरोपी शाकिब एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष भी है। पुलिस ने मकान से भारी मात्रा में असलहे बरामद कर पूछताछ शुरू की है।
सईद थाना दमोह में वांछित चल रहा था। मकान से 15 तमंचा, एक अधबना तमंचा, तीन पिस्टल व चार मैग्जीन व एक प्रतिमा बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कोलांची ने बताया कि साकिब, परवेज व सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि मुख्य आरोपी सईद की तलाश में दबिश दी जा रही है। सईद के खिलाफ थाना बटियागढ़ व बांदा के तिंदवारी थाने में मुकदमा दर्ज है।