{"_id":"4047fdb9e20814c8f24dc55bb1086389","slug":"three-girls-captive-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप या हैवान, 2 साल तक बेटियों को बनाए रखा बंधक","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां-बाप या हैवान, 2 साल तक बेटियों को बनाए रखा बंधक
Updated Fri, 29 Nov 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एरिजोना प्रांत की पुलिस का कहना है कि तीन बहनों को बेहद अमानवीय हालात में उनकी माँ और सौतेले पिता ने बंधक बनाकर रखा था। मामला टकसन शहर का है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 12 और 13 साल की दो बहनें किसी तरह भागने में कामयाब रहीं और अपने पड़ोसी को पूरा मामला बताया। इन लड़कियों के मुताबिक उनके सौतेले पिता ने चाकू से हमला करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
बाप करना चाहता था बेटी से शादी, 11 साल किया रेप
बाद में पहुँची पुलिस ने एक कमरे में बंद 17 वर्षीय लड़की को रिहा कराया।
लड़कियाँ बेहद अमानवीय हालात में रह रहीं थी। वे कुपोषण से पीड़ित थी। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे छह महीने से नहीं नहाईं हैं।
दरवाजे की घंटी बजी और मां ने चला दी गोली
लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें अलग-अलग रखा गया था और उन्होंने पिछले दो सालों के दौरान एक दूसरे को नहीं देखा था।
'मामी की खूबसूरती से प्रभावित था, बनाना चाहता था संबंध'
यौन शोषण
सौतेले पिता 34 वर्षीय फर्नांडो रिक्टर और मां 32 वर्षीय सोफ़िया रिक्टर पर भावनात्मक और शारीरिक शोषण करने और अपहरण के तीन आरोप लगाए गए हैं। पिता पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
बंधक बनाई गई इन लड़कियों की 24 घंटे निगरानी की जाती थी और उन्हें साउंडप्रूफ़ कमरों में रखा गया था।
टकसन पुलिस के मुखिया रोबर्टो विलासेनॉर के मुताबिक, "लड़कियों के चलने-फिरने को पूरी तरह नियंत्रित किया गया था। वे बॉथरूम कब जाती थी, खाना कब खाती थी यह सब नियंत्रित था।"
पुलिस के मुताबिक लड़कियों के कमरों में तेज़ आवाज़ में संगीत बजाया जाता था और दरवाज़ों के नीचे तौलिए लगा दिए गए थे ताकि बाहर आवाज़ न जाए।
छुड़ाई गईं लड़कियाँ फिलहाल बाल कल्याण विभाग की निगरानी में हैं।
सबसे बड़ी लड़की ने बंधक बनाए जाने के दौरान एक डायरी लिखना शुरू किया था। जाँचकर्ता अब इसका अध्ययन कर रहे हैं।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि क्या लड़कियाँ स्कूल जाती थीं।
बुधवार को अदालत में पेशी के दौरान माँ-बाप में से किसी ने भी कोई याचिका दायर नहीं की।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)