{"_id":"14155b8f7a3a5c7871a8a6076d3d3b58","slug":"woman-murder-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मामी की खूबसूरती से प्रभावित था, बनाना चाहता था संबंध'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'मामी की खूबसूरती से प्रभावित था, बनाना चाहता था संबंध'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कल्याण पुरी में सोमवार सुबह गला घोंटने के बाद मामी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी भांजे को पुलिस ने उसके दोस्त समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भांजे राजा और उसके दोस्त विक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन
राजा मामी की सुंदरता से प्रभावित था और वह उससे संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद राजा ने विक्की के पास तमंचा छुपा दिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि त्रिलोकपुरी इलाके में कविता (25) को घर में घुसकर राजा ने गोली मार दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने कविता को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने गोली मारने से पहले पीड़िता का गला भी घोंटा था। पुलिस ने राजा को आनंद विहार बस अड्डे से दबोच लिया।
पुलिस ने राजा की निशानदेही पर विक्की के पास से तमंचा बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। राजा ने बताया कि वह मामी की सुंदरता से प्रभावित था, इसलिए संबंध बनाना चाहता था। इसकी जानकारी मामी ने मामा को दी थी। मामा का उससे झगड़ा भी हुआ था। घटना वाले दिन वह मामी से संबंध बनाने के इरादे से गया था।