{"_id":"5a034eb84f1c1bb6678ba5f8","slug":"the-tanker-in-the-cottage-breaks-out-of-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों को तोड़ते हुए झोपड़ी में घुसा टैंकर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दुकानों को तोड़ते हुए झोपड़ी में घुसा टैंकर
unnao
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
परिचय- दुकान में घुसा तेज रफ्तार टैंकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकलवंशी। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित हो गया। टैंकर मियागंज कस्बे में हंसा बाबा मोड़ पर नालियां तोड़ते हुए मिठाई की दुकान में घुस गया।
टैंकर की टक्कर से दंपति घायल हो गए। घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।
आसीवन कस्बा निवासी रूपनारायण सड़क किनारे झोपड़ी में पत्नी चंदावती के साथ मिठाई की दुकान किए हैं। मंगलवार रात दंपति झोपड़ी में सो रहे थे। देर रात बांगरमऊ-लखनऊ राजमार्ग स्थित मियागंज कस्बे के हंसाबाबा मोड़ पर तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित हो गया।
टैंकर सड़क किनारे नालियां तोड़ते हुए रूपनारायण व शकील की दुकान में घुस गया। टैंकर की टक्कर से रूपनारायण व चंदावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक टैंकर चालक भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दंपति को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने टैंकर को थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
मेले में धू-धू कर जली बाइक, मची भगदड़
दुकानदारों ने बुझाई आग, तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
बीघापुर। थानाक्षेत्र के घाटमपुर चौराहे पर चल रहे मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गए युवक की बाइक में आग लग गई। बाइक जलने से भीड़ में भगदड़ मच गई। आसपास खड़े अन्य वाहनों को हटाकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विश्व बैंक बर्रा कॉलोनी निवासी नीरज मंगलवार को अपनी ससुराल बीघापुर थानाक्षेत्र के आड़ाखेड़ा निवासी पूरन सिंह के यहां आया था। वह घाटमपुर चौराहे पर हटिया मेला देखने गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए घाटमपुर चौराहे पर शत्रुहन सिंह की पान की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद बाइक में आग लग गई। आसपास मौजूद लोग जब तक आग बुझा पाते, बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना पर एसओ मनोज कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच की। एसओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जांच की जा रही है।