फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Teen raped by minor brothers in Mumbai

मुंबई: दो सगे भाई करते रहे बहन से रेप, दुष्कर्मी पुलिस के हवाले

Sat, 05 Mar 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 05:50 PM IST
सार

  • जिन भाईयों पर थी उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी, उन्होंने ही कर दिया आबरू को तार-तार
  • मासूम बहन को धमकाकर करते रहे दुष्कर्म, घरवालों ने दोनों को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
Teen raped by minor brothers in Mumbai

विस्तार

जिन भाईयों के कंधों पर बहन की हिफाजत की जिम्मेदारी थी, उन्होंने ही उसकी आबरू को तार-तार कर दिया। पिता ने दुष्कर्मी बेटों को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


14 वर्षीय किशोरी ने जब पुलिस के सामने सगे भाईयों की दरिंदगी बयां की तो सबके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि बीते साल दीवाली पर 17 वर्षीय बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे पहले भी कई दफा मौका पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


12 वर्षीय छोटे भाई को जब इस इस घिनौनी करतूत के बारे में पता चला तो वो भी इसमें शामिल हो गया और बड़े भाई के साथ मिलकर अपनी ही बहन का बलात्कार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैवान भाईयों ने बहन को धमकाया कि अगर किसी को भी उनकी करतूतों के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा।

आखिर किशोरी ने भाईयों की दरिंदगी से आजिज अपनी स्कूल टीचर से सारी आपबीती बयां की। स्कूल टीचर ने किशोरी के मां-बाप से सारी बात बताई।

इसके बाद किशोरी के पिता और मां ने अपने दोनों लड़कों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बड़े भाई के साथ छोटा भी करना लगा बहन के साथ दुष्कर्म

Teen raped by minor brothers in Mumbai

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बेहद घिनौनी वारदात मुंबई के मीरा रोड इलाके की है। किशोरी अपने माता-पिता और क्लास टीचर के साथ बीते रविवार को कश्मीरा पुलिस स्टेशन पहुंची और भाईयों की दरिंदगी के बारे में बयान दर्ज कराए।

बहन के साथ रेप करने वाले दोनों भाई नाबालिग है। छोटा भाई भी उसी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता है जिसमें किशोरी कक्षा 7 की छात्रा है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भिवंडी बाल सुधार गृह भेजा है। वहीं किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
 
किशोरी के मां-बाप जीविका चलाने हेतु रोजाना सुबह मजदूरी पर निकल जाते हैं। भाईयों के धमकाने के डर से किशोरी ने उनकी करतूतों के बारे अपने माता-पिता को नहीं बताया।

बीते हफ्ते किशोरी ने सारी आपबीती अपने क्लास टीचर से बताई। जिसके बाद भाईयों की काली करतूतें जग जाहिर हो गईं। फिलहाल पुलिसिया तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed