{"_id":"5a11c7ea4f1c1b9f678bc516","slug":"salon-and-detonator-recovered-with-15-sacks-of-ammonium-nitrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"- 15 बोरी अमोनियम नाइट्रेट के साथ सैल व डिटोनेटर बरामद","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
- 15 बोरी अमोनियम नाइट्रेट के साथ सैल व डिटोनेटर बरामद
mahoba
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पसवारा के समीप चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शहर कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मध्यप्रदेश की ओर से पिकअप गाड़ी में भारी मात्रा में महोबा विस्फोटक सामग्री ला रहे हैं।
सूचना पर कोतवाली के एसआई राधे बाबू ने पसवारा के समीप चेकिंग चला दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को रोक लिया।
पुलिस ने बृजपाल निवासी पसवारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप से 15 बोरी प्रतिबंधित अमोनियम नाइट्रेट (750 किलोग्राम), पांच गत्ता सैल (125 किलोग्राम) व एक गत्ता डिटोनेटर बरामद किए है।
पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कारोबार में लिप्त अमित शर्मा, सुमित शर्मा निवासी कस्बा कबरई व बृजपाल निवासी ग्राम पसवारा के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व धारा 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए आरोपी बृजपाल पूछताछ कर रही है। विस्फोटक सामग्री कहां से लाई जा रही थी इसका भी पता लगाया जा रहा है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्थर मंडी कबरई में पहाड़ों में खनन के लिए विस्फोटक ला रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।