फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sadhvi sexual harrasment case, sant gurmeet, dera sacha sauda, sirsa, haryana

साध्वी यौन शोषण: डेरामुखी के खिलाफ केस में फाइनल बहस शुरू

Wed, 01 Jun 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Wed, 01 Jun 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
sadhvi sexual harrasment case, sant gurmeet, dera sacha sauda, sirsa, haryana
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ साध्वी यौन शोषण मामले में मंगलवार को सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और फाइनल बहस शुरू हो गई है। इस मामले में मंगलवार को दो गवाहों के बयान पढ़े गए। जिस पर एक जून को बहस होगी। 
विज्ञापन


डेरा सच्चा सोदा प्रमुख बाबा राम रहीम के वकील विशाल गर्ग ने बताया कि साध्वी यौन शोषण मामले में बहस शुरू हो गई है और मंगलवार को सीबीआई द्वारा दो गवाहों के बयान पढ़े गए हैं। बुधवार एक जून को इस मामले में दोनों पक्षों में बहस होगी।
विज्ञापन

पंचकूला की विशेष सीबीआई में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण समेत दो हत्या के मामले चल रहे है। 

गुमनाम पत्र के माध्यम से एक साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे। माननीय उच्च न्यायालय ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। डेरा प्रमुख को उक्त मामले में अदालत से जमानत तो मिल गई, परंतु पिछले लंबे समय से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed