फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police catch up with five lakh

इस युवक के पास पकड़े पांच लाख रुपए

Sun, 29 Jan 2017 12:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
police catch up with five lakh
पांच लाख रुपए के साथ पकड़ा युवक
उड़न दस्ते की टीम ने शनिवार को तलाशी के दौरान इलाहाबाद में बारा पावर प्लांट के नजदीक पांच लाख रुपए पकड़े। इलाहाबाद में बारा पावर प्लांट के नजदीक पुलिस ने एक युवक को पांच लाख रुपए के साथ पकड़ा है। पुलिस के उड़न दस्ते ने युवक की कार रोक कर तलाशी ली तो उसमें 2000 के नोटों की कुल तीन लाख व 500 के नोटों में 2 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के बरगढ़ निवासी रामकृष्ण पाण्डेय पुत्र मुरलीधर पाण्डेय अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान इलाहबाद के बारा विधानसभा क्षेत्र में एनटीपीसी की पुलिया के नजदीक शनिवार शाम तकरीबन 5 बजे पुलिस ने उनकी कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन


यूपी 70 सीएच 0011 नबंर की नैनो कार की चैंकिग ली तो उसमें पांच लाख रुपए बरामद हुए। युवक से पूछताछ की तो संदेहजनक जवाब मिला। इस पर उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। वहां उसने बताया वह अपनी मां के इलाज के लिए पैसे ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मालूम चला कि वह पैसा माघ मेले में भण्डारे के लिए लेकर जा रहा था। जानकारी मिली है पुलिस अब युवक के खिलाफ सही सूचना न देने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed