{"_id":"454dd9d8c982a835295485d06c3dd0fa","slug":"one-lakh-rupees-loot-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के दरोगा से लूटे एक लाख","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली पुलिस के दरोगा से लूटे एक लाख
अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 23 Nov 2013 04:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बागपत के हिसावदा गांव में शराब के ठेके पर दिल्ली पुलिस के दरोगा से चार युवकों ने मारपीट कर एक लाख रुपए लूट लिए।
विज्ञापन
हिसावदा गांव के मूल निवासी कुशलपाल दिल्ली के नरेला थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वह परिवार के साथ दिल्ली के पीतमपुरा में रहते हैं।
गुरुवार की शाम वह अपने जीपीएफ से एक लाख रुपए निकलाकर हिसावदा गांव में अपने चाचा के पास आ रहे थे। घर जाने से पहले ही वह गांव में स्थित शराब के ठेके पर पहुंच गए।
आरोप है कि ठेके पर मौजूद चार लोगों ने उनके साथ मारपीट कर एक लाख 960 रुपए, आईकार्ड व मोबाइल लूट लिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने अपने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने ठेका संचालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
पढ़ें, नाबालिग बेटी के साथ चार साल तक पिता करता रहा रेप
इस दौरान पता चला कि लूटपाट करने वाले गांव के ही लोग हैं। उन्होंने सिंघावली अहीर थाना पर पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।