{"_id":"9f4fa87b7425ce056818231cbec7fcab","slug":"mumbai-rape-victim-statment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता की जुबानी, वहशी पिता की कहानी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पीड़िता की जुबानी, वहशी पिता की कहानी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मालवनी थाने में गुरुवार को एक बेटी ने अपने पिता के 12 सालों की दरिंदगी को बयान किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके पिता हमेशा परिवार को धमकाते रहते थे। उसको, मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट करना उसके लिए आम बात थी।
टीओआई के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि जब वह 10 साल की थी तो पिता ने उसे सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया था। जब वह 14 साल की हुई तब से वह उससे रेप करने लगे।
बाप करना चाहता था बेटी से शादी, 11 साल किया रेप
उसकी मां को पता नहीं था कि उसकी बेटी की आबरू घर में ही लूटी जा रही है। और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही है। लेकिन जब पीड़िता गर्भवती हुई तब उसकी मां को इस दरिंदगी का पता चला।
विज्ञापन
गर्भवती
उसने बताया कि जब वह गर्भवती थी तो पिता ने उसे बोरिवली के भगवती अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के दस्तावेज में उसके पति का फर्जी नाम लिखा दिया था ताकि किसी को उस पर शक न हो।
विज्ञापन
मां-बाप या हैवान, 2 साल तक बेटियों को बनाए रखा बंधक
जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पीड़िता से उसके पति के बारे में पूछा तो वह इससे अनजान थी। तब उन्हें लगा कि मामला कुछ गड़बड़ है। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन उसका पिता वहां से फरार हो गया।
'गंजा कर दिया'
18 महीने पहले पीड़िता की मां घर से चली गई और अपने मायके में जाकर रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि जब भी उसने पिता की चंगुल से भागने की कोशिश की तब उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव हुआ। वह कहीं भाग न सके इसलिए पिता ने उसे गंजा कर दिया।
'मामी की खूबसूरती से प्रभावित था, बनाना चाहता था संबंध'
लड़कियों की खरीद फरोख्त
उसने बताया कि उसका पिता उसे बांधकर डंडे से पिटता था। इन सब के बावजूद एक युवक उससे शादी करने को तैयार था लेकिन उसके पिता ने उससे 5 लाख रुपए मांगे।
पीड़िता ने बताया कि इस साल के प्रारंभ में पिता उसे और छोटी बहन को जयपुर ले गए थे। कहा था कि वहां कैटरिंग का काम करेंगे। लेकिन हकीकत सुनकर पांव तले जमीन खिसक गई। वह लड़कियों की खरीद फरोख्त करते थे।
शादी के लिए कागज
जब पीड़िता को पता चला कि उसके पिता उससे अपनी शादी के लिए कागज तैयार करा रहे हैं तो वह अपनी छोटी बहन के साथ अपनी मां के घर भाग गई। वह पूर्वोत्तर की रहने वाली हैं।
वहां गांव वालों ने कहा कि वह अपने पिता के पास वापस चली जाए। उसने कहा कि वे उन लोगों को अकेला छोड़ दें। वे भी मान गए। कुछ समय बाद मां और दोनों बहनें मुंबई चली गईं। लेकिन फिर उसके पिता उनकी जिंदगी में आ गए।
हाल ही में उसके पिता नौकरी दिलाने के बहाने एक लड़की को आगरा से लाए थे। लेकिन उनका मकसद उसे जिस्मफरोशी के दलदल में उसे धकेलना था। वह फिलहाल पीड़िता के घर ही रहती है और उसने भी शिकायत की है।
पुलिस ने आरोपी पिता को 3 दिसंबर तक के लिए रिमांड पर लिया है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)