फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mumbai husband kills wife police arrested

'मैंने पत्नी का सिर काटकर पॉलीथिन में डाला और फिर...'

Thu, 05 Dec 2013 05:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
mumbai husband kills wife police arrested

मुंबई के भयंदर इलाके में पत्नी के चार टुकड़े करने वाले पति ने बुधवार को हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बयां की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक गिरीश ने बताया कि उसने गला घोंट कर पत्नी को मार डाला था। उसके बाद वह अपने ममेरे भाई के साथ एक मॉल में मांस काटने वाले दो बड़े चाकू और दो छोटे चाकू खरीदने गया था।

पति को दफना कर रखा 'जिंदा', लेती रही पेंशन
विज्ञापन


मॉल से जब वह घर आया तो उसने पत्नी के शव के चार टुकड़े किए और खून के निशान मिटाने के लिए घर को अच्छी तरह से साफ कर दिया। फिर उसने लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए ममेरे भाई से मदद मांगी। तब भी ममेरे भाई ने पुलिस को वारदात की खबर कर दी। (फोटो साभार: धीरज परब, बीबीसी)
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के सामने खुला राज तो उतार दिया मौत के घाट


टीओआई
के अनुसार, गिरीश ने अपनी पत्नी मधुवंती के सिर को काटकर एक प्लास्टिक बैग में बांध दिया और फिर उसे फ्रिजर में डाल दिया। उसके बाद उसके धड़ के दो टुकड़े कर दिए और उन्हें भी पॉलीथिन में लपेट कर फ्रिजर में रख दिया।

उसने बताया कि कमर के नीचले हिस्से को काटकर उसने पॉलीथिन में बांधकर बिस्तर पर रख दिया।

बीवी ने बेटों के साथ मिलकर पति को मारा, उम्रकैद

योजना बनाकर किया कत्ल
डीएसपी चंद्रकांत जोशी ने बताया कि पुलिस को तलाशी के दौरान उसके फ्लैट से एक सूटकेस और थैले मिले थे। जिससे यह साफ था कि वह शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाना चाहता था। उसने योजना बनाकर पत्नी का कत्ल किया है। हत्या से चार दिन पहले ही उसने अपने दो साल के बेटे को ठाणे में अपने मां-बाप के पास छोड़ आया था।

आरोपी गिरीश ने पुलिस को बताया कि मधुवंती ने खुदकुशी की थी। गिरफ्तारी के डर से उसने उसके शव को टुकड़ों में काटने और उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की बात स्वीकार की। कोर्ट ने गिरीश को 12 दिसंबर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजा दिया है।


सीसीटीवी फूटेज
पुलिस का मानना है कि उसने मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे पत्नी की गला घोंट कर हत्या की। उसके बाद ममेरे भाई को नीतिन को कॉल कर वारदात के बारे में बताया और उसे मॉल चलने को कहा। नीतिन गिरीश के साथ मॉल गया लेकिन उसे लगा कि गिरीश मजाक कर रहा है। वहां गिरीश ने चाकू, टिस्सू पेपर और टेप खरीदा। मॉल के सीसीटीवी फूटेज में गिरीश को नीतिन के साथ घूमते हुए भी देखा गया।

मंगलवार दोपहर में ही नीतिन ने पुलिस को हत्या की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने गिरीश को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से बरामद एक चाकू पर खून के निशान भी मिले हैं।

पत्नी की धमकी
गिरीश और मधुवंती ने 2010 में प्रेम विवाह किया था। छह माह पहले गिरीश की नौकरी चली गई। वह एक सेल्समैन था।

इसी बीच मधुवंती ने माहिम में अपनी मां के फ्लैट को 62 लाख में बेच दिया। वह रुपए मधुवंती के खाते में ही थे। गिरीश उन्हीं रुपयों से एक रेस्टोरेंट खोलना चाहता था इस पर मधुवंती ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ऐसा किया तो वह हमेशा के लिए फ्रांस में अपने नाना-नानी के पास चली जाएगी।

गिरीश ने बताया कि उसकी पत्नी भारतीयों से नफरत करती थी और वह देश छोड़कर जाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि मधुवंती के पास फ्रांस का एक पासपोर्ट था लेकिन उस पर कहीं गई नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed