{"_id":"243f47ac217283c5c300a670d8c29c3b","slug":"mumbai-husband-killed-wife-with-help-of-three-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सामने खुला राज तो उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी के सामने खुला राज तो उतार दिया मौत के घाट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के एक युवक का राज अपनी पत्नी के सामने खुल गया तो पत्नी मायके चली गई। इससे नाराज युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
किसी को इस वारदात की खबर न लगे, इसलिए उसने पत्नी की लाश को ठाणे जिला के मलशेज घाट के पास ठिकाने लगा दिया।
पुलिस ने शनिवार को मुंबई के पवई इलाके से आरोपी युवक संतोष राजपूत को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
टीओआई के अनुसार, संतोष ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले डकैती के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पत्नी दिव्या के सामने ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड के राज का पर्दाफाश हो गया। दिव्या तीन माह के बच्चे के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
जब वह जेल से छूट कर दिव्या से मिलने गया और उसे घर वापस चलने को कहा। संतोष अपने तीन दोस्तों के साथ कार में उसे एक सुनसान जगह ले गया और तीनों ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। लाश को मलशेज घाट के पास ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
दिव्या के घरवालों को यह बात पता थी कि वह संतोष के पास ही रह रही है। चार दिसंबर तक पुलिस हिरासत में लिए गए संतोष ने बताया कि उसने अगस्त में ही दिव्या का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।