फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five injured including headmaster in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में प्रधानाध्यापिका समेत पांच घायल

Tue, 21 Nov 2017 11:42 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 21 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
महोबा/खरेला।सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक विद्यालय परथनियां की प्रधानाध्यापिका समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवाराें के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


कस्बा खरेला निवासी राज देवी प्राथमिक विद्यालय परथनियां में प्रधानाध्यापिका है। मंगलवार को वह अपने पुत्र मुन्ना अनुरागी के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर में शिक्षिका राजदेवी (50) उनका पुत्र मुन्ना (29) और दूसरी बाइक में सवार ग्राम अतरौलिया थाना राठ जनपद हमीरपुर निवासी जगत नारायण (35) घायल हो गए। सभी घायलों को थाना खरेला पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दुर्घटना में दोनाें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना कस्बा पनवाड़ी के बाईपास मार्ग में घटी। पनवाड़ी निवासी कल्पना (20) पुत्री अवध बिहारी स्कूटी से बाजार गई थी। लौटते समय क्रूजर वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी।


जिससे वह उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में रमेश (23) पुत्र सीताराम निवासी गांधी नगर बाइक फिसलने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed