{"_id":"f5d7c2bbaeec13c45e3a52c75d71c69f","slug":"father-rape-with-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया रेप!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया रेप!
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा
Updated Mon, 17 Feb 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के खरखौदा उपमंडल के एक गांव में किराए के मकान में रह रही नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाया है। लड़की ने मामले की सूचना दिल्ली के बवाना में रह रही अपनी चाची को दी। इसके बाद शिकायत महिला थाना पुलिस सोनीपत को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी हीरालाल (काल्पनिक नाम) यूपी के जिला एटा के एक गांव का मूल निवासी है। 12 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह पिछले वर्ष अक्टूबर में अपने चाचा-चाची के साथ दिल्ली में रहती थी।
विज्ञापन
लड़की के मुताबिक खरखौदा के एक गांव में रहने आने पर उसके पिता ने दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 10 फरवरी को वह अपने चाचा-चाची के पास वापस चली गई और पूरे प्रकरण के बारे में बताया।
विज्ञापन
पढ़ें, यूपी में बसपा नेता को गोलियों से भूना
महिला थाना प्रभारी प्रोमिला ने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में अपने पिता के खिलाफ आरोप लगाया था। आरोपी को काबू कर लिया गया है। आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस की जांच जारी
डीएसपी अजीत सिंह ने कहा कि लड़की की शिकायत मिलते ही उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने भी दुराचार की बात कही है। हालांकि सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पर दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।