{"_id":"ca7d327fdcb05c28cb3cc5045831bf6c","slug":"delhi-police-arrested-two-men-in-sex-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबकुछ लुटा दिया, फिर भी शादी को नहीं हुई तैयार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सबकुछ लुटा दिया, फिर भी शादी को नहीं हुई तैयार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:12 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक को सेक्स वर्कर से मोहब्बत हो गई थी। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन सेक्स वर्कर तैयार नहीं थी। लाखों का कर्ज होने का हवाला देकर उसने शादी से इनकार कर दिया।
युवक ने उसका कर्ज चुकाने के लिए अपना मकान और दुकान तक बेच दिया। पर वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। और फिर अंत में जिसने शादी के लिए अपना सबकुछ लुटा दिया था उसने ही उसका कत्ल कर दिया।
बाप ने बेटी से किया रेप, पंचायत ने बनाया 'पति-पत्नी'
पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला दिल्ली का है।
जिला पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दो जनवरी की दोपहर कोठा संख्या-57 पर 30 साल की सेक्स वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि रात में उसके साथ एक शख्स मौजूद था। वह अकसर उसके पास आता था।
दूल्हे की बहन ने युवती का करा दिया रेप!
जांच के दौरान कमला मार्केट थाना प्रभारी प्रमोद जोशी ने एक सूचना पर रविवार को महरौली मेट्रो स्टेशन से महरौली निवासी कारोबारी तन्नू चावला (27) और उसके सहयोगी योगेश (30) को गिरफ्तार किया।
रिश्तेदार ने पहले की मदद, फिर करने लगा रेप
पुलिस पूछताछ में तन्नू ने बताया कि वह सेक्स वर्कर से शादी करना चाहता था लेकिन उसने लाखों का कर्ज होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इस पर अपना मकान और दुकान बेचकर उसे रुपए दिए। इसके बावजूद वह शादी से इनकार कर रही थी। इसलिए योगेश के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
पहले भी सेक्स वर्कर से कर चुका है शादी
तन्नू महरौली के एक नामी व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखता है। जब वह तीन साल का था तभी उसके पिता की मौत हो गई। वह छठी तक ही पढ़ाई कर पाया। इसके बाद वह आपराधिक छवि के लोगों के संपर्क में आ गया और कोठे पर जाने लगा।
उसने जीबी रोड स्थित कोठे की एक बंगाली सेक्स वर्कर से वर्ष 2010 में शादी की थी, उसका एक बेटा भी है। शादी के बावजूद वह कोठे पर आता रहा। वर्ष 2013 में कोठा संख्या 57 पर रहने वाली सेक्स वर्कर से उसे प्यार हो गया। तन्नू उससे शादी करना चाहता था।
डेढ़ लाख के लिए योगेश बना सहयोगी
जांच में पता चला कि योगेश और तन्नू आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते थे। इसकी वजह से योगेश पर डेढ़ लाख का कर्ज हो गया था। वारदात में शामिल होने के लिए तन्नू से 1.5 लाख देने को कहा था।
दोनों ने एक जनवरी को सोहना चौक (गुड़गांव) से चाकू खरीदा और रात में कोठा संख्या-57 पर पहुंचे। तड़के छह बजे दोनों ने सोते हुए सेक्स वर्कर का गला रेत कर हत्या की दी।