{"_id":"27215e72a14476f206e27d0b3db9ac8a","slug":"convicted-of-theft-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की सजा: भाई ने भाई को दी मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चोरी की सजा: भाई ने भाई को दी मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 25 Jun 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
चार हजार रुपये और मोबाइल की चोरी करने पर प्रभात को उसके ही चचेरे भाई ने मौत की सजा दी। यूपी के गोंडा जिले के दलेलनगर गांव निवासी प्रभात हत्याकांड के पकड़े गए एक हत्यारोपी ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
आपतिजनक हालत में देखकर बेटी को मार डाला
विज्ञापन
दलेल नगर निवासी 18 वर्षीय प्रभात पांडेय रोहतक में डेढ़ महीने पहले एक बाल्टी बनाने की फैक्ट्री में काम करने आया था।
छात्रा से रेप कर वाट्सएप पर भेजा वीडियो
प्रभात का चचेरा भाई उमाकांत फैक्ट्री में पहले से ही काम करता था। फैक्ट्री में नौकरी मिलने के बाद प्रभात कुछ दिन के लिए गांव चला गया। पुलिस के मुताबिक उमाकांत ने बताया है कि प्रभात ने जाते समय राजकुमार व उसके 2-2 हजार रुपये व राजकुमार का मोबाइल चुरा ले गया।
विज्ञापन
सनसनी: यूपी में फिर गैंगरेप के बाद हत्या
इससे राजकुमार ने फोन कर उमाकांत से प्रभात को बुलाने का दबाव बनाया। 11 जून को उमाकांत रोहतक पहुंचा तो रात लगभग 9 बजे उमाकांत, राजकुमार व प्रेम ने हत्या कर दी। पुलिस ने अदालत ने पांच दिन का रिमांड मांगा था, मगर अदालत ने तीन दिन का रिमांड दिया है।
खरावड़ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बल्लूराम ने बताया कि प्रभात की हत्या करने के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया था, जिसके कारण कुत्ते व गीदड़ उसके शव को खा गए। पुलिस को केवल खोपड़ी, फेफड़े व कुछ अन्य हड्डियां मिली हैं।