फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrep after murder

सनसनी: यूपी में फिर गैंगरेप के बाद हत्या

Thu, 26 Jun 2014 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Jun 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
Gangrep after murder

यूपी में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की वारदातों की हकीकत बयान हम रोज बयां कर रहे है। दरिंदे हर रोज हर स्तर पर अपनी करतूतों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


आज भी कई जगहों पर महिला और किशोरियों को निशाना बनाया गया। सबसे बड़ी खबर शाहजहांपुर से आ रही है।

यहां एक युवती के साथ पहले गैंगरेप, उसके बाद हत्या कर दी गई।

पूरे दिन शव घर में पड़े रहने के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रात में शौच के लिए घर से निकली थी महिला

Gangrep after murder

पुवायां क्षेत्र के इस घटना ने पड़ोसी इलाका बदायूं की याद ताजा कर दी। जानकारी के अनुसार, एक गांव में रात शौच के लिए घर से निकली एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई।

पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर गैंगरेप के बाद सल्फास खिलाकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण दम घुटना आया है, यानी उसका मुंह दबाकर हत्या की गई है।

इसमें प्रथम दृष्ट्या सल्फास खिलाने की पुष्टि नहीं हुई है। गैंगरेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई हैं। मामले के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद सल्फास खिलाकर मारने का मुकदमा

Gangrep after murder
इस बीच पुलिस ने स्कूल के उस कमरे को सील कर दिया है, जहां गैंगरेप किया जाना बताया गया है।

गैंगरेप के बाद मार दी गई महिला की उम्र करीब 37 वर्ष थी और उसके तीन बच्चे हैं। पति दिल्ली में मजदूरी करता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी, उसी के बाद यह घटना हुई।

देवर और देवरानी का कहना है कि रात लगभग एक बजे महिला बदहवास हालत में घर लौटी तो उसने बताया कि गांव के तीन लोग उसे गांव के ही सरकारी स्कूल के कमरे में ले गए और उससे बलात्कार किया।
विज्ञापन

मरने से पहले युवती ने दिया बयान

Gangrep after murder

जब उनको रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी तो आरोपियों ने उसे जबरन सल्फास की गोली खिला दी। देवरानी ने तुरंत यह बात ससुर, पति और गांव के कई लोगों को बताई।

कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार वालों ने दिल्ली में काम कर रहे मृतका के पति को घटना की जानकारी दी।

इधर देवरानी ने पुलिस को तहरीर भी दे दी, जिसे पुलिस ने दर्ज नहीं किया, बल्कि संदिग्ध मौत का तस्करा डालकर शव को सोमवार रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला गर्माने के बाद मंगलवार रात पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रिंकू समेत दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी ने तमंचे से धमकाकर किया दुराचार

Gangrep after murder

वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी चचेरी बहन के साथ खेल रही चौदह वर्षीय किशोरी को तमंचे से डराकर उसी के घर में बंद करके पड़ोसी युवक ने दुराचार किया।

रोती-चिल्लाती लड़की को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचारी भाग गया। पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के दो दिन बाद थाने पहुंचे किशोरी के पिता ने अलीगंज पुलिस को बताया कि 22 जून को वह पड़ोस के गांव में अपनी बुआ के दाह संस्कार में शामिल होने गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। उसके लड़के हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं।

चचेरी बहन के साथ खेल रही थी घर में

Gangrep after murder

दोपहर एक बजे उसकी बेटी अपनी चचेरी बहन के साथ घर में ही खेल रही थी कि तभी पड़ोस का युवक तालेवर तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया।

पहले उसने चचेरी बहन को एक कमरे में बंद कर दिया, बाद में उसकी बेटी को कमरे में बंद करके अंदर से कुंडी लगा ली और उसके साथ दुराचार किया।

बताया कि वापस आने पर उसको बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376/343/452/506 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

टीवी दिखाने के बहाने घर में दुष्कर्म की कोशिश

Gangrep after murder

बारादरी इलाके में करीब 40 वर्षीय एक शख्स ने नौ साल की मासूम को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और खुद भी फरार हो गया।

बच्ची के पिता ने थाना बारादरी में आरोपी गुड्डू उर्फ डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी इलाके रहने वाला गुड्डू पड़ोस की एक बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर में ले गया। बच्ची के मां-बाप काम पर गए हुए थे। गुड्डू ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

इस पर घबराए गुड्डू ने उसे किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। डरी-सहमी बच्ची ने मंगलवार को कुछ सामान्य होने के बाद अपनी मां को सारी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed