{"_id":"d5b72890fca04680601816cda87f89ae","slug":"brother-withdrawn-three-lakhs-from-sisters-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के खाते से भाई ने उड़ाए तीन लाख","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बहन के खाते से भाई ने उड़ाए तीन लाख
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के खुर्जा में एक भाई ने चोरी छिपे अपनी बड़ी बहन के खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने की बात जब बहन को पता चली तो उसने बैंक में पूछताछ की।
विज्ञापन
बैंक और एटीएम सेंटर की फुटेज से पता चला कि उसके भाई ने ही रुपये निकाले हैं। गुस्साई बहन ने भाई के खिलाफ तहरीर दी है। इधर भाई बहन के घर से फरार है। वह बच्चों की देखभाल के लिए अपनी शादीशुदा बहन के साथ रहता था।
विज्ञापन
अलीगढ़ चुंगी निवासी सरिता अलीगढ़ जनपद के गभाना के प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। सरिता के पास उनका सिकंदराबाद निवासी भाई बच्चों की देखभाल के लिए रहता है।
विज्ञापन
पढ़ें, अकेली सो रही महिला से करने लगा अश्लील हरकत
आरोप है कि विगत तीन महीने में उसके भाई ने घर में रखे चेक और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर करीब तीन लाख रुपये खाते से निकाल लिए। खाते से रुपये निकालने के लिए नौ बार एटीएम कार्ड और तीन बार चेक से इस्तेमाल किया गया।
खाते से रुपये गायब होने पर जब महिला ने बैंक अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराई तो पता चला कि महिला का भाई ही एटीएम और बैंक शाखा में कार्ड और चेक से रुपये निकालते दिखाई दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।