{"_id":"0d10b938bbab2b4a00946cd6a04455ab","slug":"rape-attempt-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेली सो रही महिला से करने लगा अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अकेली सो रही महिला से करने लगा अश्लील हरकत
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
घर में अकेली सो रही महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। चांदहट पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव सोलड़ा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि एक जनवरी को उनका पति कहीं जरूरी काम से गया हुआ था। घर पर वह और उसके बच्चे थे।
विज्ञापन
रात्रि के समय करीब साढ़े नौ बजे जब वह और बच्चे सो गए। इसी दौरान गांव का ही निवासी राम नारायण उनके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने आते ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।