{"_id":"5a13228e4f1c1bee688bcc32","slug":"abandoned-children-and-children-abducted-from-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से निकलने पर दबंगों ने विकलांग मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
खेत से निकलने पर दबंगों ने विकलांग मां-बेटे को पीटा
kannauj
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ।
ग्राम कुंवरपुर करनौली चौकी अंतर्गत ग्राम भानपुर में खेत से निकलने को लेकर दबंगों ने विकलांग मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। बचाने पहुंची एक युवती के साथ भी मारपीट की।
कोतवाली पहुंचे घायलों को पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया।
ग्राम करनौली निवासी विकलांग मीरा देवी पत्नी हवलदार बाथम अपने विकलांग बेटे पंकज के साथ खेतों की तरफ गई थी। लौटते समय ग्राम नौगाई के मिट्ठूलाल और उसका पुत्र कल्लन खेत से निकलने को लेकर गालीगलौज करने लगे।
जब उसने गाली देने से मना किया, तो दबंगों ने उसके और बेटे पंकज के साथ मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर उन्हें बचाने पहुंची खुशबू को भी पीट दिया। अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर वे लोग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। तीनों घायल परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कब्जे के विरोध पर हाथापाई
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी चंदगीराम पुत्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामसभा की जमीन पर गांव के क्रांति देवी, जबर सिंह और मल्लू कब्जा करने को लेकर उस पर कूड़ा डालते हैं। सोमवार को उसने वहां सफाई कर दी। इसी को लेकर वह लोग उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध पर उन लोगों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। जब वह इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा, तो पुलिस ने उसे ही वहां बिठा लिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।