फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   virbhadra singh kangra visit.

सीएम के दौरे से बैजनाथ को मिलेगी करोड़ों की सौगात

Mon, 18 Jan 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा) Updated Mon, 18 Jan 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh kangra visit.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। हाल ही में हुए चार दर्जन पंचायतों के चुनावों और पहली मर्तवा अस्तित्व में आई बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के नतीजों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है।

विज्ञापन


इन अनुकूल परिस्थितियों में मेला मैदान में होने वाली जनसभा में विधायक किशोरी लाल सीएम वीरभद्र सिंह से उपमंडलीय अस्पताल के दर्जे को बढ़ाने, संत राम महाविद्यालय और सरकारी तकनीकी संस्थान में विषयों की बढ़ोतरी और तकनीकी संस्थान के लिए नए भवन की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन


विधायक किशोरी लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह साढे 10 बजे पढियारखर में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद सीएम डेढ करोड़ रुपये से तैयार अवैरी घोडपीठ मार्ग पर पुन्न खड्ड पुल का उदघाटन करेंगे। वहीं साढे 11 बजे कुकैना-नोरी-तरेहल-चकोल-वेहडु सड़क की भूमि का पूजन करने के बाद 12 बजे मेला मैदान बैजनाथ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीएम चढियार के लिए रवाना होंगे और 2 बजे एक करोड़ की वल्ल-जमरेला और तीन बजे सलेहरा में छेक सिंबल उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे। बाद में तीन बजे सीएम चढियार में स्कूल मैदान में पब्लिक मीटिंग में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed